https://whatsapp.com/channel/0029VajZKpiKWEKiaaMk4U3l

Top 5 This Week

Related Posts

कंबोडिया-थाईलैंड सीमा विवाद: अमेरिकी मध्यस्थता से बनी सीजफायर की सहमति

कंबोडिया और थाईलैंड के बीच सीमा पर जारी तनाव के बीच अब शांति बहाली की दिशा में अहम कदम उठाया गया है। कंबोडिया के प्रधानमंत्री कार्यालय ने जानकारी दी है कि थाईलैंड ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के युद्धविराम प्रस्ताव पर सहमति जता दी है। दोनों देशों के बीच गुरुवार से सीमा क्षेत्र में हिंसक झड़पें शुरू हुई थीं, जिसमें एक-दूसरे पर अंतरराष्ट्रीय कानूनों के उल्लंघन के आरोप भी लगाए गए थे।

ट्रंप की सक्रिय कूटनीति से बनी सहमति

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को सोशल मीडिया पर बताया कि उन्होंने कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन मानेट और थाईलैंड के कार्यवाहक प्रधानमंत्री फुमथम वेचायाचाई से फोन पर बात की। इस बातचीत में ट्रंप ने दोनों देशों से युद्ध रोकने और तत्काल संघर्षविराम लागू करने की अपील की। ट्रंप ने कहा, “कंबोडिया और थाईलैंड दोनों ही शांति और युद्धविराम के लिए तैयार हैं। बातचीत सकारात्मक रही।”

कंबोडिया ने जताई तत्परता

प्रधानमंत्री मानेट ने ट्रंप को आश्वस्त किया कि कंबोडिया युद्धविराम के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने यह भी बताया कि 24 जुलाई को इस मुद्दे को लेकर उन्होंने मलेशिया के प्रधानमंत्री और ASEAN अध्यक्ष अनवर इब्राहिम को भी सूचित कर दिया था।

सुबह तक चलती रही गोलीबारी

हालांकि, शांति वार्ता से पहले रविवार सुबह तक सीमा क्षेत्र में संघर्ष जारी रहा। थाईलैंड की राष्ट्रीय प्रसारण सेवा और सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय समयानुसार सुबह 6:40 बजे कंबोडियाई तोप का एक गोला थाईलैंड के सुरिन प्रांत में एक नागरिक के घर पर गिरा। वहीं सुबह 7 बजे तक भारी हथियारों की आवाजें सुनी जाती रहीं।

ये भी पढ़ें: ऑस्ट्रेलिया में भारतीय छात्र पर चाकू से हमला, फार्मेसी से लौटते समय हुआ हमला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles