Una: चिंतपूर्णी में चल रहे श्रावण अष्टमी मेले में रविवार को हुई अव्यवस्था के बाद जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने सोमवार को मंदिर क्षेत्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
DC ने क्या दिए निर्देश:
1. अनधिकृत रास्ते होंगे बंद
निरीक्षण में सामने आया कि कुछ दुकानों के अंदर से मंदिर जाने के लिए सीढ़ियां और रास्ते बने हैं।
DC ने एसडीएम अंब पारस अग्रवाल को निर्देश दिए कि ऐसी सभी दुकानों और ब्लॉकों को तुरंत सील कर बंद किया जाए। प्रशासन का मकसद सिर्फ निर्धारित रास्तों से ही प्रवेश कराना है।
2. गेट 1 और 2 से जूते-चप्पल बैन
मंदिर की स्वच्छता और धार्मिक मर्यादा बनाए रखने के लिए अब गेट नंबर 1 और 2 से जूते-चप्पल पहनकर प्रवेश नहीं मिलेगा।
3. सुरक्षा होगी और कड़ी
बढ़ती भीड़ को देखते हुए मंगलवार से 2 अतिरिक्त DSP सहित पुलिस बल तैनात किया जाएगा। ये अधिकारी सेक्टर मजिस्ट्रेट बनकर भीड़ और सुरक्षा की निगरानी करेंगे।

DC का सख्त संदेश
DC जतिन लाल ने कहा कि रविवार जैसी अव्यवस्था दोबारा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम दर्शन प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। निरीक्षण में एसडीएम अंब, मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर और एसपी अजय राणा भी मौजूद थे।
प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे केवल निर्धारित मार्गों से ही दर्शन के लिए जाएं और प्रशासन का सहयोग करें।


