Top 5 This Week

Related Posts

Criminals spread panic by firing.जमशेदपुर में लोहा कारोबारी से रंगदारी की मांग, फायरिंग कर फरार हुए अपराधी

जमशेदपुर: जमशेदपुर के उलीडीह में एक लोहा कारोबारी से रंगदारी मांगने और फायरिंग करने का मामला सामने आया है। सोमवार, 8 अप्रैल की शाम उलीडीह स्थित रोड नंबर 4 निवासी लोहा कारोबारी उमेश चंद्र जयसवाल से रंगदारी की मांग की गई। रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने फायरिंग कर दहशत फैलाई और मौके से फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फायरिंग में इस्तेमाल किए गए खोखे को बरामद किया। पुलिस के अनुसार, इस वारदात में रोड नंबर 4 निवासी रुपेश दुबे और उसके तीन साथियों का हाथ है। उमेश जयसवाल उलीडीह में ‘आराध्या एंटरप्राइजेज’ नाम से लोहा का कारोबार करते हैं, जिनसे लाखों रुपये की रंगदारी मांगी गई थी।
जांच में पता चला है कि मुख्य आरोपी रुपेश दुबे पहले जयसवाल के यहां काम करता था लेकिन तीन साल पहले नौकरी छोड़ चुका था। पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इस घटना से व्यापारियों में दहशत का माहौल है और पुलिस सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है।
newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

newsmedia kiran.com
newsmedia kiran.comhttps://newsmediakiran.com/
Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles