रांची-झारखंड में धीरे-धीरे ठंड का असर कम होता जा रहा है. मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन के बाद से न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी. इससे सुबह और शाम को छोड़ कर दिन में गरमी का अनुभव हो सकता है, जबकि तेज हवा के साथ धूल उड़ने से लोगों को परेशानी हो सकती है. उत्तर भारत में बर्फबारी और बारिश होने से झारखंड पर आंशिक असर पड़ रहा है. सुबह में कोहरा और दिन में आसमान में हल्के बादल छाये रह रहे हैं.
सोमवार को सबसे कम तापमान सिमडेगा में 5.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं कई जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से भी कम रहा. जिससे सुबह और शाम में कनकनी बरकरार है, लेकिन दिन का तापमान बढ़ा रहा. रांची का न्यूनतम तापमान सोमवार को 10.9 डिग्री सेल्सियम रहा. रविवार की अपेक्षा 0.7 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा, जबकि अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार फरवरी के पहले हफ्ते से मौसम पूरी तरह से शुष्क रहने और बसंत ऋतु का आगमन होते ही मौसम सुहाना होगा.
प्रमुख शहरों का कैसा रहा सोमवार को न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
शहर–न्यूनतम तापमान
रांची–10.9
जमशेदपुर–9.5
मेदिनीनगर–8.5
बोकारो–8.2
चाइबासा–8.0
सिमडेगा–5.1
खूंटी–5.2
जामताड़ा–7.1
हजारीबाग–11.3
चतरा–8.2
धनबाद–8.0
रामगढ़–7.3

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.



