डेस्क : जैसा की उम्मीद की जा रही थी, वैसा ही हुआ. कंगारू ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन बेहद ऊंची कीमत में बिके, उन्हें केकेआर टीम ने 25.20 करोड़ रुपये में खरीदा. शुरुआत में उनके लिए कोलकाता और राजस्थान टीम में खींचतान चल रही थी, बाद में चेन्नई सुपरकिंग्स भी मैदान में कूद पड़ी. केकेआर और सीएसके के बीच काफी देर तक बिडिंग वार जारी रही, लेकिन आखिर में शाहरुख खान की टीम ने बाजी मार ली.
T20I में ग्रीन की परफॉर्मेंस
कैमरून ग्रीन इंग्लैंड के लिए साल 2022 से लेकर अब तक 21 टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. जिसमें 32.56 की औसत और 160.30 की स्ट्राइक रेट से 521 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 42 चौके और 31 छक्के की मदद से 6 अर्धशतक लगाए हैं. बॉलिंग की बात करें तो उन्होंने 23.25 की औसत 8.90 की इकॉनमी रेट से 12 विकेट झटके हैं, इस दौरान उनका बेस्ट बॉलिंग फिगर 3/35 रहा.

आईपीएल में ग्रीन के आंकड़े
कैमरून ग्रीन ने आईपीएल में पिछला 2 सीजन खेला है, 2023 में वो मुंबई इंडियन और 2024 में आरसीबी का हिस्सा थे. इस दौरान उन्होंने 29 मैचों की 28 पारियों में 41.6 की एवरेज और 153.7 की स्ट्राइक रेट से कुल 707 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 62 चौके और 32 छक्कों की मदद से 1 शतक और 2 अर्धशतक जड़े. ग्रीन ने इस टी-20 लीग में अब तक कोई बॉलिंग नहीं की है.
सभी टी20 मैचों का रिकॉर्ड
कैमरून ग्रीन के सभी टी-20 मैचेज की बात करें तो उन्होंने इस फॉर्मेट में 63 मुकाबलों में 33.35 की एवरेज और 151.07 की स्ट्राइक रेट से 1334 रन बनाए हैं. इस दौरान 111 चौके और 63 छक्कों की मदद से 1 शतक और 8 अर्धशतक जड़े. गेंदबाजी की बात करें तो उन्होंने 34.42 औसत और 9.05 की इकॉनमी रेट से 28 वकेट लिए हैं.
निष्कर्ष :
कैमरून ग्रीन का 25.20 करोड़ रुपये में केकेआर द्वारा खरीदा जाना यह साबित करता है कि वह टी-20 क्रिकेट के सबसे भरोसेमंद ऑलराउंडरों में शामिल हैं। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी, शानदार स्ट्राइक रेट और उपयोगी गेंदबाजी उन्हें एक परफेक्ट टी-20 पैकेज बनाती है। आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय टी-20 में लगातार बेहतर प्रदर्शन के चलते फ्रेंचाइज़ियों के बीच उनके लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा देखी गई। अब केकेआर को उनसे आने वाले सीजन में मैच विनर भूमिका निभाने की पूरी उम्मीद होगी।



