Kal Ka Rashifal 9th Jan 2026: कल 9 जनवरी 2026 शुक्रवार का दिन है। ज्योतिष शास्त्र में शुक्रवार को माता लक्ष्मी और शुक्र देव का दिन माना जाता है। यह दिन धन, समृद्धि, प्रेम और सौंदर्य का प्रतीक है। कल का दिन कई राशियों के लिए विशेष रूप से लाभदायक रहने वाला है। ग्रहों की अनुकूल स्थिति से व्यापार में वृद्धि, करियर में सफलता और पारिवारिक जीवन में खुशहाली के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का विस्तृत भविष्यफल।
मेष राशि का भविष्यफल

मेष राशि वालों के लिए कल का दिन बेहतर रहने वाला है। आज आप व्यापार में अच्छा लाभ कमाएंगे और भौतिक सुख सुविधाओं की बढ़ोतरी होगी। इस राशि के छात्रों का दिन खुशनुमा रहेगा। किसी टेस्ट पेपर में आपको अच्छे अंक प्राप्त होंगे। आज आप दूसरों की बातों को भी अहमियत देंगे और अच्छे से समझने की कोशिश करेंगे जिससे आपको लाभ मिलेगा। आज आप सामने आई समस्याओं को सुलझाने में कामयाब साबित होंगे। कानूनी मामलों में आपको जीत मिलेगी जिससे आपको प्रसन्नता होगी। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का समर्थन मिलेगा। परिवार में सुख शांति का वातावरण रहेगा।
भाग्यशाली अंक 9 और भाग्यशाली रंग लाल है। उपाय के रूप में हनुमान जी को सिंदूर अर्पित करें।
वृषभ राशि का भविष्यफल

वृषभ राशि के जातकों के लिए कल का दिन अच्छा रहेगा। आज आप साझेदारी में किसी काम की शुरुआत करेंगे जो भविष्य में बढ़िया लाभ देगा। आज आप अटके हुए कार्यों को पूरा करेंगे जिससे आप अपने अन्य कार्यों को भी आगे बढ़ा पाएं। इस राशि के व्यक्ति आज अपने जीवनसाथी को लेकर कहीं धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। आज आपके महत्वपूर्ण कामों में बदलाव भी होंगे साथ ही सकारात्मक परिणाम आने से आपको खुशी मिलेगी। आज आप घर या कार्यालय का नवीनीकरण कराने का विचार कर सकते हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। निवेश के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
भाग्यशाली अंक 6 और भाग्यशाली रंग सफेद है। उपाय के रूप में माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।
मिथुन राशि का भविष्यफल

मिथुन राशि वालों के लिए कल का दिन ठीक ठाक रहेगा। आज रोजगार की तलाश खत्म होगी। आपको किसी अच्छी कंपनी से नौकरी का प्रस्ताव मिलने की संभावना है। आज कार्यालय के कामों में दूसरों की राय लेने से बचें। बेहतर यही होगा कि किसी विश्वसनीय व्यक्ति की मदद लें। आज पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। बच्चों के साथ समय बिताएंगे। आज अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और बाहर का खाना से परहेज करें। पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं इसलिए सावधानी बरतें। व्यापार में धीमी गति रहेगी लेकिन नुकसान नहीं होगा। धैर्य बनाए रखें।
भाग्यशाली अंक 5 और भाग्यशाली रंग हरा है। उपाय के रूप में तुलसी को जल अर्पित करें।
कर्क राशि का भविष्यफल

कर्क राशि के जातकों के लिए कल का दिन लाभदायक रहेगा। आज कारोबार में पैसे के लेनदेन में जल्दबाजी न करें। ध्यान केंद्रित कर काम करेंगे तो सफलता मिलेगी। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। बच्चे खुशखबरी देंगे जो आपके मन को प्रसन्न करेगी। विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षा का फॉर्म भर सकते हैं। किसी को दिया हुआ धन वापस मिलेगा जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। किसी रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मानसिक शांति मिलेगी।
भाग्यशाली अंक 2 और भाग्यशाली रंग सफेद है। उपाय के रूप में शिवलिंग पर दूध अर्पित करें।
सिंह राशि का भविष्यफल

सिंह राशि वालों के लिए कल का दिन अनुकूल रहेगा। सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे और आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीवनसाथी के लिए उपहार लेंगे और घर की साज सज्जा पर खर्च करेंगे। महिलाएं नए कार्य की शुरुआत कर सकती हैं जो लाभदायक साबित होगा। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप न करें वरना परेशानी हो सकती है। नौकरी में प्रगति के अवसर मिलेंगे। अधिकारियों से अच्छे संबंध बनेंगे। व्यापार में मुनाफा होगा। किसी नए प्रोजेक्ट में निवेश कर सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
भाग्यशाली अंक 1 और भाग्यशाली रंग सुनहरा है। उपाय के रूप में सूर्य को जल अर्पित करें।
कन्या राशि का भविष्यफल

कन्या राशि के जातकों के लिए कल का दिन शानदार रहेगा। किसी अच्छी आदत से दिन की शुरुआत करेंगे जो पूरे दिन आपको ऊर्जावान रखेगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। मेहनत और अच्छे व्यवहार से लाभ मिलेगा। योजनाओं को गुप्त रखें और समय आने पर ही साझा करें। पारिवारिक सुख और शांति मिलेगी। बच्चों की पढ़ाई में प्रगति होगी। व्यापार में नए अवसर मिलेंगे। धन लाभ के योग हैं। कोई पुराना विवाद सुलझ सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। मानसिक तनाव कम होगा।
भाग्यशाली अंक 4 और भाग्यशाली रंग हरा है। उपाय के रूप में गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
तुला राशि का भविष्यफल

तुला राशि वालों के लिए कल का दिन उत्तम रहेगा। व्यापार में बड़ा धन लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और आपकी मेहनत की सराहना होगी। नया वाहन खरीदने का योग है। घर की सफाई में खोई हुई कोई कीमती चीज मिल सकती है। मित्रों के साथ समय बिताएंगे जिससे मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। विवाहित जोड़ों के बीच प्रेम बढ़ेगा। परिवार में किसी शुभ कार्य की योजना बन सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। लंबे समय से चल रही कोई बीमारी में राहत मिलेगी।
भाग्यशाली अंक 6 और भाग्यशाली रंग गुलाबी है। उपाय के रूप में माता लक्ष्मी को गुलाब अर्पित करें।
वृश्चिक राशि का भविष्यफल

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कल का दिन अनुकूल रहेगा। मेहनत से सफलता मिलेगी। किसी करीबी से खुशखबरी मिलेगी जो आपको प्रसन्न करेगी। जरूरतमंदों की मदद करेंगे जिससे मन को संतोष मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। किसी पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है। नौकरी में स्थिरता रहेगी। व्यापार में धीरे धीरे प्रगति होगी। परिवार में सुख शांति रहेगी। पारिवारिक मामलों में आपकी राय को महत्व मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन तनाव से बचें।
भाग्यशाली अंक 9 और भाग्यशाली रंग लाल है। उपाय के रूप में हनुमान चालीसा का पाठ करें।
धनु राशि का भविष्यफल

धनु राशि वालों के लिए कल का दिन ठीक रहेगा। नौकरी में स्थानांतरण से जुड़ी सूचना मिल सकती है। नया व्यापार शुरू करने का विचार कर सकते हैं। जीवनसाथी का प्रेम और समर्थन मिलेगा। आय के नए स्रोत मिलेंगे जो आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे। किसी लंबित काम में प्रगति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे अवसर मिलेंगे। परिवार में किसी युवा सदस्य की उपलब्धि से खुशी होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पुरानी समस्या में राहत मिलेगी।
भाग्यशाली अंक 3 और भाग्यशाली रंग पीला है। उपाय के रूप में विष्णु भगवान को पीले फूल अर्पित करें।
मकर राशि का भविष्यफल

मकर राशि के जातकों के लिए कल का दिन मिला जुला रहेगा। रुका हुआ काम पूरा होगा। व्यवसाय में बदलाव सोच सकते हैं जो लाभदायक साबित होगा। प्रेमी जोड़ों के लिए अच्छा दिन है। रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। छोटी मोटी बीमारी हो सकती है। परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है इसलिए धैर्य रखें। नौकरी में दबाव महसूस हो सकता है लेकिन समझदारी से काम लें। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी।
भाग्यशाली अंक 8 और भाग्यशाली रंग नीला है। उपाय के रूप में शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाएं।
कुंभ राशि का भविष्यफल

कुंभ राशि वालों को कल मेहनत अधिक करनी पड़ेगी लेकिन सफलता भी मिलेगी। विदेशी कंपनी से नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी होगी। लोगों से अच्छे संबंध बनेंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। किसी पारिवारिक समारोह में भाग ले सकते हैं। व्यापार में धीमी गति रहेगी। धन का प्रवाह सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
भाग्यशाली अंक 11 और भाग्यशाली रंग आसमानी है। उपाय के रूप में गरीबों को काले तिल दान करें।
Kal Ka Rashifal 9th Jan 2026: मीन राशि का भविष्यफल

मीन राशि के जातकों के लिए कल का दिन अच्छा रहेगा। नई चीजों में रुचि बढ़ेगी। रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा जिससे आर्थिक राहत मिलेगी। विद्यार्थियों को प्रशंसा मिलेगी। परीक्षा में अच्छे अंक आने की संभावना है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। नौकरी में प्रगति के अवसर मिलेंगे। व्यापार में लाभ होगा। कोई नया ग्राहक मिल सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। मानसिक शांति मिलेगी।
भाग्यशाली अंक 7 और भाग्यशाली रंग पीला है। उपाय के रूप में भगवान विष्णु को केसर का तिलक करें।
शुक्रवार के विशेष उपाय
कल शुक्रवार का दिन होने से कुछ सामान्य उपाय सभी राशियों के लिए लाभकारी साबित होंगे। सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और माता लक्ष्मी की पूजा करें। सफेद या गुलाबी रंग के वस्त्र पहनें। गरीबों को भोजन या दान दें। तुलसी के पौधे में जल अर्पित करें। शुक्र मंत्र का जाप करें। मंदिर में दीपक जलाएं और घी का दान करें।



