https://whatsapp.com/channel/0029VajZKpiKWEKiaaMk4U3l

Top 5 This Week

Related Posts

बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने दी चेतावनी: बांग्लादेश जैसा हाल होगा

बागेश्वर धाम : महंत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों छत्तीसगढ़ में हैं. भिलाई जिले में उनकी पंच दिवसीय हनुमंत कथा का आयोजन किया गया है, जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं के जुटे की उम्मीद है. इस बीच छत्तीसगढ़ पहुंचकर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हुई हिंसा पर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि अगर भारत में हिंदू एकजुट नहीं हुआ, तो वह दिन दूर नहीं जब हमारे देश के चौराहों पर भी ऐसा ही नजारा देखने को मिलेगा.

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, “भिलाई में पांच दिन तक हनुमान चालीसा पर आधारित कथा का आयोजन किया गया है. एक दिवसीय दिव्य दरबार भी लगाया जाएगा. भिलाई एक अद्भुत नगर है, शिक्षा और उद्योग जगत की नगरी है जहां पूरे छत्तीसगढ़ के विद्यार्थी पढ़ने आते हैं. यहां पर भारत को भव्य और दिव्य बनाने के सपने देखे जाते हैं. इसी भूमि पर पंच दिवसीय हनुमंत कथा का आयोजन किया गया है. इस आयोजन को बड़े उत्साह के साथ संपन्न करवाया जा रहा है.”

हिंदुओं को एकजुट होना होगा’- धीरेंद्र शास्त्री

बागेश्वर धाम सरकार ने आगे कहा, “हम भारत में केवल एक संदेश देना चाहते हैं कि अगर बांग्लादेश जैसी स्थिति आप अपने भारत में नहीं देखना चाहते, तो यही सही समय है. अभी नहीं तो कभी नहीं. अगर आज हिंदू एकजुट नहीं हुआ, तो वह दिन दूर नहीं जब भारत के और छत्तीसगढ़ के चौराहों पर बांग्लादेश जैसा हाल देखा न जाए.”

कांकेर की स्थिति पर भी बोले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने आगे कहा, “कांकेर की स्थित पर भी बाबा बागेश्वर ने अपनी टिप्पणी दी. उन्होंने कहा कि जो हुआ अच्छा नहीं हुआ. वहां हिंदुओं ने एकता दिखाई. इसके लिए समस्त हिंदुओं को साधुवाद.”

भारत के हिंदू राष्ट्र बनने तक करेंगे यात्रा

इसी के साथ धीरेंद्र शास्त्री ने यह भी ऐलान कर दिया कि जब तक यह देश एक हिंदू राष्ट्र नहीं बन जाता, तब तक वह यात्राएं करते रहेंगे. साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ और भारत में शांति और विकास की प्रार्थना की.

निष्कर्ष :

बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का छत्तीसगढ़ दौरा केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हुई हिंसा को लेकर भारत के हिंदू समाज को एकजुट होने का स्पष्ट संदेश दिया। भिलाई में आयोजित पंच दिवसीय हनुमंत कथा के माध्यम से उन्होंने सामाजिक एकता, सांस्कृतिक जागरूकता और राष्ट्र निर्माण की बात कही। धीरेंद्र शास्त्री का यह बयान हिंदू समाज को संगठित रहने की चेतावनी और आह्वान दोनों के रूप में देखा जा रहा है, वहीं उन्होंने देश और छत्तीसगढ़ में शांति, विकास और सद्भाव की कामना भी की।

PRAGATI DIXIT
Author: PRAGATI DIXIT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles