शनिवार, 21 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

मोदी बनाम राहुल: प्रधानमंत्री पद के लिए अगला दावेदार कौन ? सर्वे में सामने आई बड़ी बात

29 अगस्त 2025
मोदी बनाम राहुल: प्रधानमंत्री पद के लिए अगला दावेदार कौन ? सर्वे में सामने आई बड़ी बात

डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार अपने तीसरे कार्यकाल के 14 महीने पूरे कर चुकी है। यह कार्यकाल कई बड़े घटनाक्रमों का गवाह रहा — पहलगाम आतंकी हमला, पाकिस्तान के खिलाफ भारत की कार्रवाई और अब अमेरिका के साथ बिगड़ते रिश्ते। इन सबके बीच सवाल यह उठता है कि जनता मौजूदा सरकार के प्रदर्शन से कितनी संतुष्ट है और विपक्ष को किस हद तक विकल्प मान रही है।

इसी पृष्ठभूमि में इंडिया टुडे का ताज़ा ‘मूड ऑफ द नेशन सर्वे’ देश की सियासी तस्वीर को एक बार फिर सामने लाया है। सर्वे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकप्रियता का तुलनात्मक आकलन किया गया।

मोदी अभी भी सबसे लोकप्रिय चेहरा

सर्वे के अनुसार, 52% लोगों ने नरेंद्र मोदी को अगले प्रधानमंत्री पद के लिए सबसे उपयुक्त बताया। बतौर प्रधानमंत्री उनके कामकाज को 34% ने “बहुत अच्छा”, जबकि 13% ने “खराब” और 14% ने “बहुत खराब” रेट किया। इससे साफ है कि तमाम चुनौतियों और आलोचनाओं के बावजूद मोदी की लोकप्रियता बरकरार है।

राहुल गांधी की लोकप्रियता में इजाफा

सर्वे में 25% लोगों ने राहुल गांधी को अगले प्रधानमंत्री के रूप में अपनी पसंद बताया। बतौर विपक्ष के नेता, 28% ने उनके प्रदर्शन को “बहुत अच्छा”, 22% ने “अच्छा” और 16% ने “औसत” माना। वहीं 15% ने इसे “खराब” और 12% ने “बहुत खराब” करार दिया। यह आंकड़े दिखाते हैं कि विपक्ष के तौर पर राहुल गांधी की पकड़ धीरे-धीरे मज़बूत हो रही है।

तस्वीर साफ लेकिन मुकाबला जारी

सर्वे नतीजों से स्पष्ट है कि नरेंद्र मोदी अभी भी भारतीय राजनीति के सबसे लोकप्रिय नेता बने हुए हैं। हालांकि राहुल गांधी की बढ़ती स्वीकार्यता विपक्ष के लिए उत्साहजनक संकेत है। आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या विपक्ष इस बढ़त को वास्तविक राजनीतिक चुनौती में बदल पाता है या नहीं।

ये भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश के 5,000 से ज़्यादा निवासियों के नाम मतदाता सूची में जोड़े गए

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: Krishan Mohan shukla, News Media Kiran

Krishan Mohan shukla

News Media Kiran के लिए लिखते हैं।

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *