रविवार, 8 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

National Herald Case Sonia Gandhi and Parliament member Rahul Gandhi’s growing troubles: ED ने दायर किया आरोपपत्र; इन नेताओं के भी नाम शामिल

15 अप्रैल 2025
  • नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ा कदम, ED ने दाखिल की चार्जशीट; सोनिया-राहुल समेत कई वरिष्ठ नेता नामजद
नई दिल्ली:नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राउज एवेन्यू कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। इस चार्जशीट में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, सांसद राहुल गांधी, सैम पित्रोदा और सुमन दुबे समेत कई वरिष्ठ नेताओं को नामजद किया गया है।
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस पार्टी की शीर्ष नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं। चार्जशीट में कहा गया है कि इन नेताओं ने पार्टी फंड्स का दुरुपयोग करते हुए एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) की संपत्तियों को निजी स्वामित्व वाली कंपनी ‘यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड’ में ट्रांसफर करवाया। जांच में यह भी सामने आया कि यंग इंडियन में सोनिया गांधी और राहुल गांधी की कुल 76% हिस्सेदारी है।
ED के अनुसार, पार्टी के फंड्स का उपयोग नियमों को दरकिनार करते हुए निजी हितों के लिए किया गया, जो मनी लॉन्ड्रिंग की श्रेणी में आता है। गौरतलब है कि AJL वही संस्था है जो ‘नेशनल हेराल्ड’ अखबार प्रकाशित करती थी और इसकी स्थापना 1938 में पंडित जवाहरलाल नेहरू और अन्य स्वतंत्रता सेनानियों ने की थी।
इस पूरे मामले की शुरुआत 2012 में भाजपा नेता और पूर्व सांसद डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी द्वारा की गई थी, जब उन्होंने दिल्ली की अदालत में शिकायत दर्ज कर सोनिया और राहुल गांधी पर धोखाधड़ी कर AJL की संपत्तियां हथियाने का आरोप लगाया था।
अब इस मामले में कोर्ट ने आरोपों पर संज्ञान लेने की अगली सुनवाई की तारीख 25 अप्रैल तय की है। राजनीतिक हलकों में इस घटनाक्रम को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं और कांग्रेस पार्टी ने अब तक इस पर कोई औपचारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।
newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: newsmedia kiran.com, News Media Kiran

newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *