Top 5 This Week

Related Posts

Painful road accident:तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल

जमशेदपुर । पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-18 पर शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
शनिवार देर रात धालभूमगढ़ थाना क्षेत्र स्थित एनएच-18 पर बने रेलवे ओवर ब्रिज पर एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 24 वर्षीय गोबरा मुर्मू की मौत हो गई, जबकि उसके भाई रंजीत मुर्मू और एक अन्य साथी सुरेन गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक गोबरा घाटशिला अनुमंडल के चंदनपुर पंचायत के पिताझुड़ी गांव का निवासी था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर देवशोल गांव में अपने परिचित के घर जा रहे थे। इसी दौरान ओवर ब्रिज पर किसी तेज रफ्तार कार ने पीछे से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवक सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चालक हादसे के बाद वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
स्थानीय राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों को एंबुलेंस की सहायता से घाटशिला अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां गोबरा की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, रास्ते में ही गोबरा ने दम तोड़ दिया। वहीं रंजीत और सुरेन का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।
गोबरा मुर्मू पेशे से ठेका मजदूर था और विवाहित था। उसकी एक छोटी संतान भी है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां मातम का माहौल छा गया। मृतक की पत्नी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस अधिकारी का बयान:
धालभूमगढ़ थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया, “हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और मामला दर्ज कर लिया गया है। अज्ञात वाहन चालक की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।”
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।
newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

newsmedia kiran.com
newsmedia kiran.comhttps://newsmediakiran.com/
Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles