रविवार, 1 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

PM Excellence Award 2024:गम्हरिया प्रखंड की सफलता पर उपायुक्त रवि शंकर शुक्ल को पीएम एक्सीलेंस अवॉर्ड 2024 से सम्मानित

22 अप्रैल 2025
नई दिल्ली।सेरायकेला-खरसावां के उपायुक्त रवि शंकर शुक्ल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार (PM Award for Excellence) 2024 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें ‘एस्पिरेशनल ब्लॉक प्रोग्राम’ श्रेणी में गम्हरिया प्रखंड में सफल पहल और प्रभावशाली प्रदर्शन के लिए प्रदान किया गया।
यह सम्मान आज नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित सिविल सेवा दिवस (Civil Services Day) समारोह के अवसर पर प्रधानमंत्री द्वारा प्रदान किया गया। गम्हरिया प्रखंड में शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, कृषि, आधारभूत संरचना एवं कौशल विकास जैसे मुख्य क्षेत्रों में किए गए नवाचारपूर्ण प्रयासों और बेहतरीन परिणामों को देखते हुए यह पुरस्कार दिया गया।
गम्हरिया प्रखंड को ‘एस्पिरेशनल ब्लॉक प्रोग्राम’ के तहत चुना गया था, जिसके तहत पिछड़े प्रखंडों में विकास के नए मानक स्थापित करने हेतु विभिन्न योजनाओं और पहलों को प्रभावशाली रूप से लागू किया गया। श्री शुक्ल के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने समर्पण, नवाचार और जन-भागीदारी के माध्यम से उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं।
प्रधानमंत्री द्वारा प्रदान किया गया यह पुरस्कार जिले के लिए गौरव का विषय है और यह जिले में प्रशासनिक प्रतिबद्धता, पारदर्शिता और समर्पण का प्रमाण है। इस उपलब्धि से अन्य जिलों को भी प्रेरणा मिलेगी तथा विकास के कार्यों में गति आएगी।
newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: newsmedia kiran.com, News Media Kiran

newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *