Top 5 This Week

Related Posts

Sarkari Naukri 2026: कोचिंग पर हजारों खर्च करने की जरूरत नहीं, इन 8 सरकारी परीक्षाओं की तैयारी घर से भी संभव

Sarkari Naukri 2026: सरकारी नौकरी का नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहले क्या आता है? मोटी-मोटी किताबें, दिल्ली के मुखर्जी नगर जैसे कोचिंग हब की खचाखच भरी क्लासें और महीने के 10 से 15 हजार रुपये की कोचिंग फीस। लेकिन क्या सच में हर सरकारी नौकरी के लिए यह सब जरूरी है? जवाब है बिल्कुल नहीं। भारत में कई ऐसी सरकारी परीक्षाएं हैं जिन्हें अगर सही सोच, थोड़ा अनुशासन और घर बैठकर की गई स्मार्ट पढ़ाई से अटैक किया जाए तो बिना एक रुपये की कोचिंग खर्च किए सरकारी नौकरी पाई जा सकती है।

यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि इन परीक्षाओं को आसान कहने का मतलब यह नहीं कि बिना पढ़े नौकरी मिल जाएगी। इनका मतलब यह है कि इनका सिलेबस तय है, पैटर्न अनुमानित है और कई परीक्षाओं में वैकेंसी इतनी ज्यादा होती है कि सेलेक्शन के चांस बाकी परीक्षाओं से काफी बेहतर होते हैं। तो चलिए जानते हैं उन 8 सरकारी परीक्षाओं के बारे में जो बिना कोचिंग के भी निकाली जा सकती हैं।

Sarkari Naukri 2026: SSC MTS से लेकर डाक विभाग GDS तक, ये परीक्षाएं हैं सबसे सीधी और भरोसेमंद

अगर आप सिर्फ 10वीं पास हैं और सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं तो SSC मल्टी-टास्किंग स्टाफ यानी MTS आपके लिए सबसे बेहतर रास्ता है। इसमें कोई इंटरव्यू नहीं होता और सिलेबस में वही बेसिक मैथ्स और रीजनिंग है जो हम स्कूल में पढ़ चुके होते हैं। पुराने सालों के पेपर्स सॉल्व करना शुरू कर दीजिए, आधी तैयारी वहीं हो जाएगी। यह परीक्षा उन लोगों के लिए भी शानदार मौका है जो पहली बार किसी सरकारी परीक्षा में हाथ आजमाना चाहते हैं क्योंकि इसका प्रेशर UPSC या SSC CGL जितना नहीं होता।

इसके बाद आती है SSC जनरल ड्यूटी यानी GD कांस्टेबल की परीक्षा। देश सेवा का जज्बा है तो इससे बेहतर कोई रास्ता नहीं। इसकी लिखित परीक्षा का स्तर बहुत बेसिक होता है और सच बात यह है कि इसमें असली फर्क किताबी ज्ञान नहीं बल्कि फिजिकल फिटनेस करती है। अगर आप दौड़ने और फिजिकल टेस्ट में माहिर हैं तो सेल्फ-स्टडी से ही लिखित पेपर निकाला जा सकता है। बस नियमित एक्सरसाइज के साथ-साथ NCERT की बेसिक किताबें पढ़ते रहें।

भारतीय डाक विभाग की ग्रामीण डाक सेवक यानी GDS भर्ती तो सबसे हटकर है क्योंकि इसमें कई बार कोई परीक्षा ही नहीं होती। सेलेक्शन सीधे 10वीं के नंबरों की मेरिट के आधार पर हो जाता है। यानी अगर आपने 10वीं में अच्छे नंबर लाए हैं तो यह नौकरी आपकी हो सकती है। बस सही वक्त पर फॉर्म भरना और सही सर्कल का चुनाव करना जरूरी है। यह उन युवाओं के लिए सबसे सुनहरा मौका है जो गांव में रहते हुए सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं।

SSC स्टेनोग्राफर उन लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं जिनका मैथ्स कमजोर है। हां, आपने सही पढ़ा। इस परीक्षा में मैथ्स होता ही नहीं। इसके लिए सिर्फ शॉर्टहैंड यानी स्टेनोग्राफी सीखनी होती है जो घर बैठे या किसी छोटे सेंटर पर 6 महीने में सीखी जा सकती है। एक बार स्टेनोग्राफी की स्पीड अच्छी हो गई तो यह नौकरी पक्की समझिए।

रेलवे ग्रुप D से लेकर IBPS क्लर्क तक, वैकेंसी और स्मार्ट स्ट्रेटजी दोनों हैं आपके साथ

Sarkari Naukri 2026
Sarkari Naukri 2026

रेलवे भर्ती बोर्ड यानी RRB का ग्रुप D एक ऐसी परीक्षा है जो हर बार वैकेंसी की सुनामी लेकर आती है। जब भी रेलवे ग्रुप D की भर्ती निकालता है तो पदों की संख्या लाखों में होती है। वैकेंसी ज्यादा होने से सेलेक्शन का मौका भी ज्यादा होता है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसका पूरा सिलेबस 10वीं की NCERT किताबों पर आधारित होता है। अगर आपने स्कूल में ढंग से पढ़ाई की है तो कोचिंग की जरूरत नहीं पड़ेगी। बस NCERT की 8वीं से 10वीं तक की मैथ्स और साइंस को एक बार अच्छे से दोहरा लें।

राज्य पुलिस कांस्टेबल भर्ती भी उन परीक्षाओं में से एक है जिसे बिना कोचिंग के निकाला जा सकता है। यूपी पुलिस, बिहार पुलिस या राजस्थान पुलिस की कांस्टेबल भर्ती का सिलेबस बहुत अनुमानित और तय होता है। इसमें लोकल भाषा और सामान्य ज्ञान का वेटेज सबसे ज्यादा होता है। स्थानीय पब्लिकेशन की किताबों से इसे आसानी से कवर किया जा सकता है। साथ ही यह नौकरी अपने ही शहर या राज्य में मिलती है जो एक बड़ा फायदा है।

बैंकिंग सेक्टर में IBPS क्लर्क एक बेहतरीन विकल्प है। बैंक PO में भले ही काफी मेहनत लगती हो लेकिन क्लर्क लेवल की परीक्षा ज्यादातर स्पीड का खेल है। अगर आपकी कैलकुलेशन तेज है और आप घर पर रोज मॉक टेस्ट देते हैं तो बैंक की यह नौकरी आपकी हो सकती है। इसमें इंटरव्यू का झंझट भी नहीं होता जो इसे और आसान बनाता है।

आखिरी और बेहद कम चर्चित विकल्प है KVS यानी केंद्रीय विद्यालय की नॉन-टीचिंग पोस्ट। KVS समय-समय पर LDC यानी लोअर डिविजन क्लर्क और जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट की भर्तियां निकालता है। इनका सिलेबस बहुत सीमित होता है। बेसिक कंप्यूटर की जानकारी, थोड़ी हिंदी और थोड़ी इंग्लिश पढ़ लेने से यह परीक्षा निकल सकती है। केंद्रीय सरकारी नौकरी का दर्जा और अच्छी सैलरी इसे और आकर्षक बनाती है।

Sarkari Naukri 2026: घर बैठे तैयारी का थ्री-पॉइंट फॉर्मूला, जो कोचिंग से भी ज्यादा काम का है

इन सभी परीक्षाओं की तैयारी के लिए तीन काम सबसे जरूरी हैं। पहला, NCERT की 8वीं से 10वीं तक की मैथ्स और साइंस को अच्छे से पढ़ें क्योंकि ज्यादातर परीक्षाओं का बेस यही है। दूसरा, मॉक टेस्ट देना बंद मत करें। कोचिंग की मोटी फीस बचाकर 200 से 400 रुपये में ऑनलाइन टेस्ट सीरीज खरीदें और रोज प्रैक्टिस करें। तीसरा, करंट अफेयर्स पर ध्यान दें। रोज अखबार पढ़ने की आदत डालें क्योंकि जनरल नॉलेज का सेक्शन हर परीक्षा में होता है और यह आदत आपको बाकी उम्मीदवारों से आगे रखेगी।

Read More Here:- 

Health News: अब चावल से मिलेगा ज्यादा पोषण, भारतीय वैज्ञानिकों ने बनाया 3 गुना प्रोटीन वाला डिजाइनर राइस

PM मोदी दो दिन असम और बंगाल दौरे पर, 47,800 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का करेंगे शुभारंभ, चुनावी राज्यों पर फोकस

West Bengal Chunav News: ममता बनर्जी ने अपने हाथ में लिया कानून मंत्रालय, चुनाव से पहले इस बड़े कदम के पीछे हैं ये 5 बड़े कारण

सहरसा को 500 करोड़ की सौगात, नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान, सम्राट चौधरी बोले- एक महीने में आएगा एयरपोर्ट टेंडर

Sanjna Gupta
Author: Sanjna Gupta

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles