Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि इन दिनों उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं और अगले करीब 86 दिन यहीं रहने वाले हैं। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार इस दौरान तुला, मकर और कुंभ राशि वालों को फायदा मिलने की संभावना है। शनि मीन राशि में वक्री चाल चल रहे हैं, जिसकी अवधि 11 दिसंबर तक है। वैदिक ज्योतिष में शनि को कर्मों का फल देने वाला और न्यायप्रिय माना जाता है, इसलिए उनकी चाल का असर कई राशियों पर पड़ता है।
इस गोचर के दौरान तीनों राशियों की नौकरी, बिजनेस और रोजमर्रा की परेशानियों में कुछ राहत नजर आ सकती है। हालांकि हर व्यक्ति की कुंडली अलग होती है, इसलिए पूरा असर जन्म पत्रिका देखने के बाद ही पता चलता है।

