चाईबासा: सदर प्रखंड अंतर्गत विभिन्न गांव में आंधी से काफी नुकसान हुआ है। गुरुवार शाम अचानक आयी आंधी-तूफान ओलावृष्टि और भारी बारिश के कारण गाईसुटी पंचायत के कांकी, चिमीहातु, लोकेहातु में 32 लोगों के घरों को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया है। जबकि कई लोगों के घरों को आंशिक नुकसान पहुंचा है। इस हादसे में एक बच्चा का हाथ टूट गया है। लोगों ने माननीय मंत्री श्री दीपक बिरुवा को दूरभाष पर बातचीत कर सम्पूर्ण मामले से अवगत कराया।
जिसके बाद मंत्री दीपक बिरुवा ने तुरंत स्थानीय प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचल अधिकारी को स्थल जायजा लेने का निर्देश दिया था। प्रखंड के पदाधिकारी ने लोगों की हुई क्षति का सर्वेक्षण करवाकर मुआवजा उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई तत्काल प्रारंभ कर दिया है। रांची से लौटने के बाद रविवार को अहले सुबह मंत्री दीपक बिरुवा ने कांकी पहुंचे। जहां स्थानीय अंचल अधिकारी समेत अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे। इस मौके पर मंत्री जी ने पीड़ित परिवारों को तिरपाल समेत अन्य जरूरत सामग्री व आर्थिक सहायता प्रदान किए।
मंत्री जी ने कहा कि आंधी तूफान यहां के लोगों की कमर तोड़ दी है। जल्द ही भारी बारिश तूफान एवं ओलावृष्टि से लोगों की हुई घरों की क्षति का सर्वे पूरा कराकर उचित मुआवजा दिलाया जाएगा।
वही मंत्री जी ने अंचल अधिकारी एवं अन्य कर्मचारियों को लोगों की हुई क्षति का सर्वेक्षण पूर्ण करवाकर मुआवजा उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई तत्काल प्रारंभ करने का निर्देश दिए हैं। सहायता पाकर पीड़ित परिवारों ने मंत्री जी के प्रति आभार प्रकट किया। मौके पर मुखिया अनीता तियु, झामुमो नेता मानाराम कुदादा, मंगल सिंह तियु समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.



