https://whatsapp.com/channel/0029VajZKpiKWEKiaaMk4U3l
crime

Strict action by police in the city:जमशेदपुर-अपराध पर लगाम

  • शहर में पुलिस का सख्त एक्शन: 41 अपराधी गिरफ्तार, 839 की हुई जांच
जमशेदपुर: अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने बीती रात शहर भर में सघन कांबिंग ऑपरेशन चलाया। इस दौरान फरार चल रहे 41 अपराधियों को दबोचा गया, वहीं 839 संदिग्धों का सत्यापन कर पूछताछ की गई। ऑपरेशन के तहत चोरी की एक मोटरसाइकिल और एक स्कूटी भी बरामद की गई है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार बदमाशों में से कई ने पूछताछ के दौरान पुलिस को अहम सुराग दिए हैं, जिनके आधार पर अन्य शातिर अपराधियों की तलाश तेज कर दी गई है। पूरे जिले में 163 होटल और लॉज की भी तलाशी ली गई, जबकि रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर घूम रहे संदिग्ध युवकों से भी पूछताछ की गई।

ट्रैफिक पुलिस ने इसी अभियान के दौरान एंटी ड्रंकेन ड्राइव भी चलाया। 18 वाहन चालकों को शराब पीकर वाहन चलाने के आरोप में पकड़ा गया और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
सिटी एसपी शिवाशीष कुमार ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे अपराध मुक्त शहर के लिए पुलिस का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत दें।
गौरतलब है कि हाल ही में शहर के जुगसलाई क्षेत्र में दो गुटों के बीच हुई फायरिंग की घटना ने पुलिस को सतर्क कर दिया है। सीसीटीवी फुटेज में दर्जनों बदमाशों को हथियार लहराते और एक-दूसरे पर गोलियां चलाते हुए देखा गया था। इसी घटना के बाद पुलिस ने शहरभर में यह बड़ा ऑपरेशन चलाया।
newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!