Top 5 This Week

Related Posts

बुधवार को इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, इनको बरतनी होगी सावधानी, यहाँ जानें आपका दिन कैसा रहेगा

Kal Ka Rashifal 10 Feb 2026: 11 फरवरी 2026 को बुधवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए खास महत्व रखता है। ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार, ग्रहों की स्थिति से कुछ राशियों को धन, करियर और परिवार में लाभ मिल सकता है। वहीं कुछ राशियों को धन, बिजनेस और सेहत में सावधानी बरतनी होगी। एस्ट्रोलॉजर डॉ. अनीष व्यास (पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान) ने कल के राशिफल में सभी राशियों की स्थिति बताई है।

यह राशिफल वैदिक ज्योतिष पर आधारित है और लोगों की दैनिक जिंदगी, करियर, स्वास्थ्य, परिवार और प्रेम संबंधों पर ग्रहों के प्रभाव को दर्शाता है। ध्यान रखें कि यह जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है। किसी भी फैसले से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें।

मेष राशि का कल का राशिफल

मेष राशि
मेष राशि

मेष राशि के लोगों के लिए 11 फरवरी अच्छा दिन रहेगा। शिक्षा और करियर में प्रगति दिखेगी। बच्चों की पढ़ाई को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी, लेकिन अंत में अच्छे नतीजे मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में मेहनत रंग आएगी और अपेक्षा से ज्यादा सफलता मिल सकती है। घर के अधूरे काम पूरे होंगे। मित्रों का साथ मनोबल बढ़ाएगा। नौकरी करने वालों को उपलब्धियां मिलेंगी।

भाग्यशाली अंक: 9

शुभ रंग: लाल

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।

वृषभ राशि का कल का राशिफल

वृषभ राशि
वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों को सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। लापरवाही महंगी पड़ सकती है। रिश्तेदारों से पैसे का लेन-देन सोच-समझकर करें, नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी की तरक्की से मन खुश रहेगा। नौकरी या बिजनेस में बदलाव का अच्छा मौका मिल सकता है। आर्थिक फैसलों में भावुकता से बचें।

भाग्यशाली अंक: 6

शुभ रंग: क्रीम

उपाय: सफेद मिठाई किसी कन्या को दें।

मिथुन राशि का कल का राशिफल

मिथुन राशि
मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए मेहनत और किस्मत दोनों साथ देंगी। लंबे समय से सोचा काम पूरा होगा। जलन करने वालों से सावधान रहें और योजनाएं गोपनीय रखें। खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। विद्यार्थियों को मानसिक विकास और सफलता मिलेगी।

भाग्यशाली अंक: 5

शुभ रंग: हरा

उपाय: गणेश जी की पूजा करें।

कर्क राशि का कल का राशिफल

कर्क राशि
कर्क राशि

कर्क राशि वाले ऊर्जा से भरे रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र में सक्रियता से मान-सम्मान बढ़ेगा। पारिवारिक संपत्ति से लाभ के योग हैं। परिवार में खुशियों का माहौल बनेगा। व्यवसाय की गति धीमी रह सकती है। काम से जुड़ी यात्रा संभव है।

भाग्यशाली अंक: 2

शुभ रंग: सफेद

उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

सिंह राशि का कल का राशिफल

सिंह राशि
सिंह राशि

सिंह राशि वालों को कानूनी मामलों से दूर रहना चाहिए। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कोई योजना सफल हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। परिवार की मदद से पुरानी चिंता दूर होगी। छात्रों के लिए शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन का दिन है।

भाग्यशाली अंक: 1

शुभ रंग: सुनहरा

उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें।

कन्या राशि का कल का राशिफल

कन्या राशि
कन्या राशि

कन्या राशि के लोगों के लिए किस्मत साथ दे रही है। हर काम में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ घूमने का मौका मिलेगा। रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। रिश्तेदारों को उधार देने से बचें। छात्रों को पढ़ाई पर फोकस करना होगा।

भाग्यशाली अंक: 5

शुभ रंग: हल्का हरा

उपाय: तुलसी के पौधे में दीप जलाएं।

तुला राशि का कल का राशिफल

तुला राशि
तुला राशि

तुला राशि वालों को काम पर पूरा ध्यान देना होगा। दूसरों पर निर्भरता नुकसान दे सकती है। शाम को करीबी से मुलाकात होगी। बच्चों से संबंध मजबूत होंगे। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। पढ़ाई में रुचि बनी रहेगी।

भाग्यशाली अंक: 7

शुभ रंग: गुलाबी

उपाय: लक्ष्मी जी की पूजा करें।

वृश्चिक राशि का कल का राशिफल

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लिए दिन सफलता से भरा रहेगा। मनपसंद काम मिलेगा। मित्रों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। बिजनेस में नया प्रोजेक्ट शुरू हो सकता है। शाम को परिवार के साथ अच्छा समय बितेगा।

भाग्यशाली अंक: 8

शुभ रंग: मैरून

उपाय: हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।

धनु राशि का कल का राशिफल

धनु राशि
धनु राशि

धनु राशि वालों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। तनाव बढ़ेगा लेकिन संभाल लेंगे। खर्चों पर नियंत्रण रहेगा। लोन के प्रयास सफल हो सकते हैं। शाम को अच्छी खबर मिलेगी। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक बदलाव दिखेगा।

भाग्यशाली अंक: 3

शुभ रंग: पीला

उपाय: केले के पेड़ की पूजा करें।

मकर राशि का कल का राशिफल

मकर राशि
मकर राशि

मकर राशि में कारोबार से लाभ होगा। जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। बिजनेस में नए मौके आएंगे। प्रेम जीवन में उपहार से रिश्ते मजबूत होंगे। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।

भाग्यशाली अंक: 4

शुभ रंग: नीला

उपाय: शनि चालीसा का पाठ करें।

कुंभ राशि का कल का राशिफल

कुंभ राशि
कुंभ राशि

कुंभ राशि के लोगों का प्रभाव और मान-सम्मान बढ़ेगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा। पैतृक संपत्ति से लाभ संभव है। पुराने कामों का फल मिलेगा। व्यापार में बदलाव सोच-समझकर करें। बच्चों के साथ बाहर जाने का मौका मिलेगा।

भाग्यशाली अंक: 8

शुभ रंग: आसमानी

उपाय: हनुमान मंदिर में दीपक जलाएं।

Kal Ka Rashifal 11 Feb 2026: मीन राशि का कल का राशिफल

मीन राशि
मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए सकारात्मक सोच ताकत बनेगी। मेहनत और अनुभव से सफलता मिलेगी। विदेश से जुड़े मामलों में लाभ संभव है। जीवनसाथी और बच्चों की उपलब्धियों से खुशी मिलेगी। प्रेम जीवन में नई ऊर्जा आएगी

भाग्यशाली अंक: 3

शुभ रंग: पीला

उपाय: गाय को गुड़ और चना खिलाएं।

डिस्क्लेमर: यह राशिफल ज्योतिष मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। किसी भी उपाय या फैसले से पहले ज्योतिष विशेषज्ञ से सलाह लें।

Sanjna Gupta
Author: Sanjna Gupta

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles