Top 5 This Week

Related Posts

अमेठी में भीषण सड़क हादसा: लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर 2 की मौत, 16 घायल

अमेठी :यूपी के अमेठी में मंगलवार सुबह लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर भीषण हादसा हो गया। यहां एक के बाद एक चार ट्रक, जनरथ बस और कार आपस में भिड़ गए। हादसे में दो ट्रक चालकों की मौत हुई है। जबकि, 16 यात्री घायल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

हादसा मुसाफिरखाना क्षेत्र में मंगलम स्कूल के पास हुआ। सीओ अतुल सिंह ने बताया कि कोहरे के कारण एक ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया। इसके ठीक पीछे आ रहा ट्रक इससे भिड़ गया। इसी बीच एक और ट्रक पीछे वाले ट्रक से टकरा गया। इसके बाद एक और ट्रक, जनरथ बस व कार क्षतिग्रस्त ट्रकों से टकरा गए।

हादसे में दो ट्रक चालकों की मौत हो गई। वहीं जनरथ बस में बैठे 16 यात्री घायल हो गए। इनमें दो की हालत चिंताजनक बनी हुई है। कार सवार दंपती हादसे में बाल-बाल बच गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल, सुल्तानपुर भेजा गया है। हाईवे से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया गया

निष्कर्ष :

अमेठी में हुआ यह भीषण सड़क हादसा एक बार फिर घने कोहरे और तेज रफ्तार के खतरों को उजागर करता है। सीमित दृश्यता के बावजूद सावधानी न बरतने से कई वाहनों की आपस में टक्कर हो गई, जिसमें दो लोगों की जान चली गई और कई यात्री घायल हुए। ऐसे हादसों से बचने के लिए कोहरे के समय वाहनों की गति नियंत्रित रखना, सुरक्षित दूरी बनाए रखना और ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करना बेहद जरूरी है।

PRAGATI DIXIT
Author: PRAGATI DIXIT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles