सोमवार, 9 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

India sent 15 tons of relief material to the earthquake victims in Myanmar:भारत ने म्यांमार के भूकंप पीड़ितों को भेजी 15 टन राहत सामग्री

29 मार्च 2025
नई दिल्ली:भारत ने अपनी दरियादिली का परिचय देते हुए भूकंप प्रभावित म्यांमार के लिए 15 टन राहत सामग्री भेजी है। यह राहत सामग्री हिंडन वायु सेवा स्टेशन से भारतीय वायु सेना (IAF) के C-130J विमान के जरिए रवाना की गई। इसमें टेंट, स्लीपिंग बैग, कंबल, खाने के लिए तैयार भोजन, वाटर प्यूरीफायर, हाइजीन किट, सोलर लैंप, जनरेटर सेट, और आवश्यक दवाइयां (पैरासिटामोल, एंटीबायोटिक्स, कैनुला, सीरिंज, दस्ताने, कॉटन बैंडेज, मूत्र बैग आदि) शामिल हैं।
गौरतलब है कि म्यांमार में हाल ही में 7.7 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें सैकड़ों लोगों की मौत हो गई और हजारों घायल हुए हैं। भूकंप के कारण भारी जान-माल की क्षति हुई है, जिसके चलते वहां आपातकाल लागू कर दिया गया है और सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस प्राकृतिक आपदा पर गहरा दुख व्यक्त किया और म्यांमार को हर संभव सहायता देने की पेशकश की थी। भारत सरकार की ओर से तुरंत राहत कार्यों की शुरुआत की गई और आवश्यक आपूर्ति भेजी गई।
इस बीच, म्यांमार में एक और 4.2 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया है। विशेषज्ञों के अनुसार, बड़े भूकंप के बाद छोटे झटके आना आम बात है। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी हैं, और भारत अपने पड़ोसी देश की सहायता के लिए पूरी तरह तैयार है।
newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: newsmedia kiran.com, News Media Kiran

newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *