Top 5 This Week

Related Posts

Inspiring example in the service of humanity: 55 बार रक्तदान कर मिसाल बने

  • 55 बार रक्तदान कर मिसाल बने ऑटो चालक मनोरंजन कुमार, जमशेदपुर ब्लड सेंटर में हुआ सम्मान

जमशेदपुर: मानवता की सेवा में एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश करते हुए गोविंदपुर निवासी और पेशे से ऑटो चालक मनोरंजन कुमार को 55वीं बार स्वैच्छिक रक्तदान करने पर जमशेदपुर ब्लड सेंटर द्वारा सम्मानित किया गया। वे एबी+ (AB+) ब्लड ग्रुप के हैं, जिसकी रक्तदाताओं की संख्या कम होने के कारण इसकी हमेशा विशेष जरूरत रहती है।

आनंद मार्ग द्वारा आयोजित रक्तदान शिविरों में नियमित रूप से भाग लेने वाले मनोरंजन कुमार ने शनिवार को अपने 55वें रक्तदान के अवसर पर रक्तदान कर यह उपलब्धि हासिल की। इस मौके पर ब्लड सेंटर के जीएम संजय चौधरी और आनंद मार्ग के रिलीफ कोऑर्डिनेटर सुनील आनंद ने उन्हें रविवार को मोमेंटो, पौधा और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया।

जमशेदपुर ब्लड सेंटर की परंपरा है कि 25, 50, 75, 100 या उससे अधिक बार रक्तदान करने वालों को हौसला बढ़ाने के लिए सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया जाता है। मनोरंजन कुमार भी इसी कड़ी में समाज के लिए प्रेरणा बने हैं।

सुनील आनंद ने जानकारी दी कि मनोरंजन कुमार हर 90 दिन के अंतराल पर नियमित रूप से आनंद मार्ग के शिविरों में रक्तदान करते हैं और समाज सेवा के इस कार्य को पूरी निष्ठा से निभा रहे हैं।

उनकी यह निस्वार्थ सेवा न केवल रक्त की आवश्यकता से जूझ रहे मरीजों के लिए जीवनदान है, बल्कि समाज को भी नियमित रक्तदान की ओर प्रेरित करती है।

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

newsmedia kiran.com
newsmedia kiran.comhttps://newsmediakiran.com/
Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles