बुधवार, 4 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

Jamshedpur Crime News: गोलीकांड में घायल शंभु लोहार की इलाज के दौरान मौत, फुफेरे भाई पर हत्या का आरोप

18 मार्च 2025

जमशेदपुर।गोविंदपुर थाना क्षेत्र के गरुड़बासा स्थित प्रकाश नगर में सोमवार रात गोली लगने से घायल हुए युवक शंभु लोहार (25) ने इलाज के दौरान टाटा मोटर्स अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया है और आरोपी की तलाश जारी है।

परिवार ने फुफेरे भाई पर लगाया हत्या का आरोप
मृतक के पिता ने अपने भतीजे (शंभु के फुफेरे भाई) पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना के पीछे आपसी विवाद की आशंका जताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

सोते वक्त मारी गई थी गोली
घटना सोमवार देर रात करीब 9 बजे की है। शंभु अपने घर के प्रथम तल पर स्थित एक अर्धनिर्मित कमरे में सो रहा था, तभी अपराधियों ने उसे गोली मार दी। गोली उसके सीने में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में परिजनों ने उसे टाटा मोटर्स अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई।

सरायकेला जिले का रहने वाला था मृतक
शंभु लोहार मूल रूप से सरायकेला जिले का रहने वाला था। वह पिछले कुछ वर्षों से अपने रिश्तेदार बलराम कर्मकार के घर रहकर ठेकेदारी का काम करता था।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: newsmedia kiran.com, News Media Kiran

newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *