Top 5 This Week

Related Posts

Kal Ka Rashifal 8 March 2026: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का भविष्यफल, शुभ अंक और उपाय

Kal Ka Rashifal 8 March 2026: हिंदू ज्योतिष में ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के आधार पर प्रतिदिन का भविष्यफल निकाला जाता है। आज 8 मार्च 2026 रविवार को चैत्र कृष्ण पक्ष पंचमी है। आज चंद्रमा तुला राशि पर संचार करेगा जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग पड़ेगा। आइए विस्तार से जानते हैं आज का राशिफल।

मेष राशि (Aries) – सतर्कता जरूरी

मेष राशि
मेष राशि

आज मेष राशि के जातकों के मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं और किसी के प्रति ईर्ष्या भाव उत्पन्न हो सकता है। परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें क्योंकि दुर्घटना की संभावना है। व्यवसायिक विस्तार की योजना आज फलीभूत होगी जो धन के लिहाज से राहत देगी। नौकरी में कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें। प्रेम जीवन में पार्टनर से विवाद हो सकता है लेकिन परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।

उपाय: सूर्य को नियमित जल अर्पित करें।

शुभ अंक और रंग: 6, सफेद।

वृष राशि (Taurus) – प्रेम में मधुरता

वृष राशि
वृष राशि

वृष राशि के जातकों को आज परिवार के किसी सदस्य की ओर से अपमान या अनादर का सामना करना पड़ सकता है। मन में काल्पनिक वहम पैदा हो सकते हैं इसलिए मानसिक स्थिरता बनाए रखें। शरीर से संबंधित तकलीफें भी हो सकती हैं। फिजूल खर्च से बचें। नौकरी में खुशियां मिलेंगी और शिक्षा के क्षेत्र में प्रयास सार्थक रहेंगे। प्रेम संबंध में मधुरता और ताजगी बनी रहेगी जो दिल को सुकून देगी।

उपाय: किन्नरों को दान देने से लाभ मिलेगा।

शुभ अंक और रंग: 5, नारंगी।

मिथुन राशि (Gemini) – ऑफिस में रहें सावधान

मिथुन राशि
मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। पेट की समस्या परेशान कर सकती है। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। ऑफिस में अधिकारियों से विवाद करने से बचें अन्यथा बॉस की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। विरासत में संपत्ति का लाभ मिलने के योग हैं। प्रेम में मिसाल कायम करेंगे और भाई-बहनों के साथ मस्ती का माहौल रहेगा।

उपाय: हनुमान मंदिर जाएं लाभ मिलेगा।

शुभ अंक और रंग: 6, क्रीम।

कर्क राशि (Cancer) – काम को हल्के में न लें

कर्क राशि
कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के घर आज मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। व्यर्थ की चिंताओं में मन परेशान रह सकता है। परिवार में किसी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। सेहत की लापरवाही नुकसानदेह हो सकती है। व्यवसाय में लाभ के योग हैं और नौकरी में भागीदारी से काम बनेगा। प्रेम साथी के साथ संबंधों में सुधार होगा। किसी भी काम को हल्के में लेंगे तो नुकसान होगा।

उपाय: बजरंगबली को सिंदूर अर्पित करें।

शुभ अंक और रंग: 5, गुलाबी।

सिंह राशि (Leo) – धैर्य रखें

सिंह राशि
सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को आज कार्य में आशानुरूप सफलता नहीं मिल पाएगी। परिवार के किसी सदस्य या मित्र से मन-मुटाव हो सकता है। गुस्से पर नियंत्रण रखें। काम को लेकर यात्रा कैंसिल हो सकती है लेकिन प्रेम में परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। सेहत बढ़िया रहेगी। किसी ऐसे शख्स से मित्रता होगी जो विदेश में रहता है।

उपाय: सुंदरकांड का पाठ करें।

शुभ अंक और रंग: 8, लाल।

कन्या राशि (Virgo) – प्रमोशन की संभावना

कन्या राशि
कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों को आज अपने से बड़ों का कहना मानने से शुभ फल मिलेगा। बेवजह के खर्चों से बचें। मन काम में पूरी तरह नहीं लग पाएगा। नौकरी में प्रमोशन और ट्रांसफर के योग बन रहे हैं जो खुशखबरी है। व्यवसाय में अनुकूल समय है। साथी के साथ रोमांटिक डेट पर जाएंगे। त्वचा रोग से परेशानी हो सकती है इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

उपाय: सुंदरकांड व हनुमान जी के 12 नाम का जप करें।

शुभ अंक और रंग: 3, बैंगनी।

तुला राशि (Libra) – अचानक लाभ के योग

तुला राशि
तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन विशेष रूप से शुभ है। आप अपने व्यवहार से दूसरों पर सकारात्मक प्रभाव डालने में सक्षम रहेंगे। उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलने के योग हैं। काम को लेकर वर्चस्व बढ़ेगा। प्यार में बेहतरीन साथी मिलेगा और संबंध मजबूत होंगे। परिवार के साथ घूमने और मनोरंजन का अवसर मिलेगा। कहीं से अचानक लाभ होने की संभावना है।

उपाय: 11 बार गायत्री मंत्र का जाप करें।

शुभ अंक और रंग: 9, सफेद।

वृश्चिक राशि (Scorpio) – समारोह में भाग लेंगे

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों को आज किसी पारिवारिक समारोह में भाग लेने का मौका मिल सकता है जिससे मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। आय के स्रोत बढ़ेंगे। ऑफिस में समझदारी से काम लेंगे तो परिणाम बढ़िया रहेगा। युवा जातकों का दिल प्रेम त्रिकोण में फंस सकता है। परिवार के साथ बातचीत में संयम रखें और माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

उपाय: शनि मंत्र का जाप करें।

शुभ अंक और रंग: 3, हरा।

धनु राशि (Sagittarius) – निर्णय सोच-समझकर लें

धनु राशि
धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए आज के निर्णय गलत साबित हो सकते हैं। दोस्तों और भाइयों से मतभेद हो सकता है। बड़ी धन हानि की आशंका है। हालांकि व्यवसाय अच्छा चलेगा और मार्केटिंग से जुड़े लोगों को फायदा होगा। प्रेम में साथी बुरे वक्त में साथ देगा। अधिकारियों से अच्छे संबंध बनाए रखें तो फायदा होगा।

उपाय: गरीबों को भोजन कराएं।

शुभ अंक और रंग: 4, ऑरेंज।

मकर राशि (Capricorn) – पुरानी बातें भूलकर आगे बढ़ें

मकर राशि
मकर राशि

मकर राशि के जातकों को आज पेट से संबंधित परेशानी हो सकती है। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सहयोगी परेशान कर सकते हैं। व्यवसाय अच्छा चलेगा और सेहत में सुधार होगा। युवा जातकों का दिल साथी की याद में धड़केगा। परिवार के लिए कुछ करने का मन बनाएंगे। पुरानी बातों को नजरअंदाज करके आगे बढ़ें।

उपाय: गरीबों को वस्त्र और भोजन दें।

शुभ अंक और रंग: 3, बैंगनी।

कुंभ राशि (Aquarius) – यात्रा से बचें

कुंभ राशि
कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के स्वास्थ्य में कमी देखने को मिल सकती है। शरीर में बेवजह आलस बना रहेगा। परिवार में मन-मुटाव हो सकता है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। ऑफिस के छोटे-मोटे तनाव को नजरअंदाज करें। प्रेम में साथी की बातों को ध्यान से सुनें। आज यात्रा से बचें क्योंकि वायरस की चपेट में आने की संभावना है।

उपाय: हनुमान जी के नाम पर गरीबों को दान दें।

शुभ अंक और रंग: 2, बादाम।

मीन राशि (Pisces) – वाणी पर रखें नियंत्रण

मीन राशि
मीन राशि

मीन राशि (Kal Ka Rashifal 8 March 2026) के जातकों को आज स्वास्थ्य में कमी देखने को मिल सकती है जिससे शरीर में आलस्य बढ़ सकता है। बेवजह का गुस्सा परेशानियां पैदा करेगा इसलिए वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। धन के मामले में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। करियर में परिवर्तन की संभावना है, अगर नहीं चाहते तो धैर्य रखें। परिवार के साथ घर में समय बिताएंगे।

उपाय: पीपल के वृक्ष में धागा बांधें।

शुभ अंक और रंग: 3, पीला।

Read More Here

आईडीबीआई बैंक में 1300 पदों पर भर्ती, 8 मार्च से शुरू होंगे आवेदन, जानें योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया की पूरी जानकारी

बार-बार प्यास लगना और गला सूखना हो सकता है डायबिटीज का संकेत, इन लक्षणों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज

Iran-US War: ईरान के राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने पड़ोसी देशों से मांगी माफी, बोले- सरेंडर की उम्मीद कब्र में ले जाएं दुश्मन, पड़ोसियों पर हमले रोकने का किया ऐलान

IND vs NZ T20 World Cup Final 2026: आंकड़ों में भारत आगे, लेकिन वर्ल्ड कप में कीवियों का रहा है दबदबा, 8 मार्च को अहमदाबाद में होगा महामुकाबला

Sanjna Gupta
Author: Sanjna Gupta

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles