Top 5 This Week

Related Posts

सावन अष्टमी मेले के लिए रंग-बिरंगे फूलों से सजेगा मां चिंतपूर्णी दरबार, सजावट का कार्य शुरू

Chintpurni। सावन अष्टमी मेले को लेकर मां चिंतपूर्णी का दरबार भव्य और आकर्षक रूप में सजने जा रहा है। मेले के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर को रंग-बिरंगे फूलों और आकर्षक सजावटी सामग्री से सजाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। फूलों की मनमोहक सजावट से मां चिंतपूर्णी का दरबार मेले के दौरान श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहने की उम्मीद है।

मंदिर की सजावट का कार्य फिरोजपुर निवासी श्रद्धालु समीर मित्तल की ओर से करवाया जा रहा है। मां चिंतपूर्णी के प्रति अपनी आस्था और श्रद्धा के चलते समीर मित्तल ने सावन अष्टमी मेले के अवसर पर मंदिर की फूलों से सजावट करवाने की सेवा का जिम्मा लिया है। मंदिर परिसर में विभिन्न स्थानों पर आकर्षक फूलों और सजावटी सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है।

मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने बताया कि सावन अष्टमी मेले को लेकर मंदिर में तैयारियां तेजी से चल रही हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी कड़ी में मां चिंतपूर्णी के दरबार की फूलों से सजावट का कार्य भी शुरू कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के चिंतपूर्णी पहुंचने की संभावना है। ऐसे में मंदिर प्रशासन की ओर से दर्शन व्यवस्था, सुरक्षा, साफ-सफाई और अन्य आवश्यक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है।

गौरतलब है कि सावन अष्टमी मेला 13 अगस्त से शुरू हो रहा है। मेले को लेकर प्रशासन और मंदिर न्यास की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मां चिंतपूर्णी के दरबार की फूलों से की जा रही भव्य सजावट से मंदिर परिसर का स्वरूप और भी मनमोहक नजर आएगा। श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक आस्था के साथ-साथ यह सजावट भी मेले के प्रमुख आकर्षणों में शामिल रहेगी।

Raghav Kalia
Author: Raghav Kalia

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles