Kal Ka Rashifal 25 Jan 2026: 25 जनवरी 2026 का दिन सभी 12 राशियों के लिए मिश्रित फल लेकर आएगा। कुछ राशियों के लिए यह दिन अवसरों से भरा रहेगा, तो कुछ को सतर्क रहने की जरूरत होगी। करियर, व्यापार, स्वास्थ्य, पारिवारिक जीवन और प्रेम संबंधों में किसे लाभ मिलेगा और किसे संभलकर चलना होगा, आइए जानते हैं एस्ट्रोलॉजर डॉक्टर अनीष व्यास द्वारा बताया गया कल का विस्तृत राशिफल।
मेष राशि: परिवार में खुशियों का माहौल

कल परिवार में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। आपके दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बेहतर रहेगा। सेहत के लिहाज से आपका दिन अच्छा है, आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। केमिस्ट्री स्टूडेंट्स के लिए दिन फायदेमंद रहने वाला है। साथ ही आईटी से जुड़े स्टूडेंट्स को भी कल जॉब का ऑफर मिल सकता है। कुछ लोग आपसे प्रभावित होंगे और आपसे जुड़ने की कोशिश भी करेंगे। इस राशि के बिजनेसमैन को कल बेहतर अवसर मिलेंगे।
भाग्यशाली अंक: 9 | भाग्यशाली रंग: लाल | उपाय: हनुमान जी को गुड़ और चने का भोग लगाएं
वृषभ राशि: व्यापार में धन लाभ

कल आप व्यापार में नई प्लानिंग से कार्य करेंगे। आपको व्यापार में अच्छा धन लाभ होगा, जिससे व्यापारिक गतिविधियां सुचारु रूप से चलती रहेंगी। रेस्टोरेंट के बिजनेस में अधिक धन लाभ होगा, आपकी आय में वृद्धि होगी। उच्चाधिकारी आपसे प्रसन्न होंगे और करियर में आपको बड़ी सफलता हासिल होगी। साथ ही आपका सकारात्मक रवैया करियर में आपको बेहतरी दिलाएगा।
भाग्यशाली अंक: 6 | भाग्यशाली रंग: क्रीम | उपाय: मां लक्ष्मी को सफेद मिठाई अर्पित करें
मिथुन राशि: मित्रों से मिलेगी अच्छी सलाह

कल आपको मित्रों से कुछ बेहतर सलाह मिलेगी। किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना चाहिए। आप जरूरतमंद की तरफ मदद का हाथ बढ़ाएंगे, जिससे उनका भी जीवन सहज हो सके। फैशन डिजायनिंग का कोर्स कर रहे छात्रों को कुछ नया डिजाइन करने को मिल सकता है। व्यापार में लाभ होने की संभावना है, आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।
भाग्यशाली अंक: 5 | भाग्यशाली रंग: हरा | उपाय: तुलसी को जल दें और 11 बार गायत्री मंत्र का जाप करें
कर्क राशि: लेन-देन में सावधानी जरूरी

कल आपको आर्थिक रूप से अपने करीबियों से मदद मिलेगी। करियर में आपको अपने सीनियर का सहयोग प्राप्त होगा। साथ ही नकारात्मक सोच से भी बचना होगा। आप परिवार के साथ किसी टूर का प्लान बनाएंगे। लेन-देन के मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। कामकाज की अधिकता आपके स्वास्थ्य पर असर डाल सकती है।
भाग्यशाली अंक: 2 | भाग्यशाली रंग: सफेद | उपाय: शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं
सिंह राशि: करियर में मिलेंगे बेहतर अवसर

कल आपका खुशनुमा व्यवहार घर में बहुत ही अच्छा माहौल बना देगा। इस राशि के नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों के लिए दिन फेवरेबल रहने वाला है। सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आप कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। सामाजिक स्तर पर आप लोगों की मदद के लिए आगे बढ़ेंगे तथा आपके मनोबल में वृद्धि होगी।
भाग्यशाली अंक: 1 | भाग्यशाली रंग: सुनहरा | उपाय: सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्पित करें
कन्या राशि: आत्मविश्वास से भरा दिन

कल आपके अंदर आत्मविश्वास की अधिकता रहेगी। साथ ही आपको तरक्की के कई अवसर भी मिलेंगे। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा की योजना बनाएंगे। व्यापार में मुनाफा होने की उम्मीद है। आपका स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा और आप कुछ नया करने के बारे में सोचेंगे। इस राशि के कॉमर्स स्टूडेंट्स को अपने सब्जेक्ट में आ रही प्रॉब्लम्स का हल मिल जाएगा।
भाग्यशाली अंक: 5 | भाग्यशाली रंग: हल्का हरा | उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें
तुला राशि: प्रमोशन के बढ़ेंगे चांस

कल आप माता-पिता के साथ मंदिर दर्शन के लिए जाएंगे। परिवार का माहौल भी खुशनुमा बना रहेगा। व्यापार में बड़ी डील मिलने से धन लाभ होगा। आप अपने कार्यों को पूरा करने में बहुत बिजी रहेंगे। ऑफिस में बॉस की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे, जिससे आपके प्रमोशन के चांस बढ़ सकते हैं।
भाग्यशाली अंक: 6 | भाग्यशाली रंग: गुलाबी | उपाय: मां लक्ष्मी को गुलाब का फूल अर्पित करें
वृश्चिक राशि: उत्तम दिन

कल आपका दिन उत्तम बना रहेगा। इस राशि के कारोबारियों को धन लाभ होने की संभावना है। ऑफिस के काम की गति अच्छी रहेगी, जिससे आपका मन खुश रहेगा। आप जीवनसाथी को उनकी पसंद का कोई गिफ्ट देंगे, जिससे उन्हें प्रसन्नता होगी। दोस्तों के साथ घूमने का प्रोग्राम बनाएंगे। आप कोई जरूरी चीज कहीं रखकर भूल सकते हैं, इसलिए अपने सामान का खास ध्यान रखना चाहिए।
भाग्यशाली अंक: 9 | भाग्यशाली रंग: मैरून | उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें
धनु राशि: आय में बढ़ोतरी की संभावना

कल आपको बच्चों से अच्छी खबर मिलेगी। इस राशि के प्राइवेट नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों की आय में बढ़ोतरी होने की संभावना है। साथ ही आपको अपनी मेहनत के अनुरूप फल मिलेगा। व्यापार के सिलसिले से की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपका मन उत्साह से भरा रहेगा। आपका मन पढ़ने-लिखने में थोड़ा ज्यादा लगेगा, जिसकी वजह से आपका सिलेबस कम्पलीट हो जाएगा।
भाग्यशाली अंक: 3 | भाग्यशाली रंग: पीला | उपाय: केले के पेड़ की पूजा करें
मकर राशि: रुके धन की प्राप्ति

कल आप जरूरी काम निपटाने में सफल रहेंगे। दोस्तों के साथ आउटिंग पर जाने से आपको खुशी मिलेगी। आपकी आर्थिक समस्या दूर होगी और आपको रुके हुए धन की प्राप्ति भी होगी। साथ ही कार्य क्षमता के बल पर आपको आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। इस राशि के स्पोर्ट्स में रुचि रखने वाले व्यक्तियों को स्टेट लेवल पर खेलने का मौका मिलेगा। इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर्स के लिए दिन फायदेमंद रहने वाला है।
भाग्यशाली अंक: 8 | भाग्यशाली रंग: नीला | उपाय: शनि देव को सरसों के तेल का दीपक जलाएं
कुंभ राशि: जीवनसाथी का मिलेगा सहयोग

कल जीवनसाथी के सहयोग से आपका काम पूरा हो जाएगा। साथ ही उनकी बेहतर सलाह मिलने से आपको पैसे कमाने का नया जरिया भी प्राप्त होगा। इस राशि के टीचर्स के लिए दिन बेहतर रहेगा। साथ ही किसी काम में आपको सफलता मिलेगी। आप खुद को ऊर्जा से भरा हुआ फील करेंगे लेकिन जल्दबाजी में फैसला करने से बचना चाहिए।
भाग्यशाली अंक: 4 | भाग्यशाली रंग: बैंगनी | उपाय: जरूरतमंद व्यक्ति को काले तिल का दान करें
मीन राशि: मांगलिक आयोजन की रूपरेखा

कल मांगलिक आयोजन की रूपरेखा बनेगी। आर्ट्स स्टूडेंट्स को टीचर्स का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही कुछ दिनों से किसी विषय में आ रही समस्या आसानी से सॉल्व हो जाएगी। व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे और सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। नौकरी में कार्यरत व्यक्तियों को कामकाज में सहकर्मियों का साथ मिलेगा, जिससे आपका काम आसानी से हो जाएगा।
भाग्यशाली अंक: 7 | भाग्यशाली रंग: हल्का पीला | उपाय: भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें
डिस्क्लेमर: यह राशिफल केवल मान्यताओं और ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। कोई भी निर्णय लेने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें।



