सोमवार, 9 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

Valley of Hazaribagh trembled with screams and cries.चीख-चित्कार से दहल उठी हजारीबाग की यह घाटी

21 जनवरी 2025

हजारीबाग : झारखंड-बिहार सीमा पर स्थित हजारीबाग के चोरदाहा की दनुआ घाटी में सोमवार रात 9 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। कोयला लदा एक ट्रक पलट गया, जिससे दनुआ घाटी में अफरातफरी मच गई और जीटी रोड का आवागमन बाधित हो गया। दुर्घटना के बाद लगभग 8 से 10 किलोमीटर लंबा सड़क जाम लग गया, जिससे यात्री और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

क्रेन से हटाए गए दुर्घटनाग्रस्त वाहन

घटनास्थल पर स्थानीय पुलिस प्रशासन और चोरदाहा चेकपोस्ट के पुलिस अधिकारी व जवान पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन से हटाने का कार्य शुरू किया। प्रशासन ने बड़े प्रयासों के बाद सड़क को वनवे कर दिया, जिससे यातायात की स्थिति कुछ हद तक सामान्य हो पाई।

घाटी में लगातार हादसों से उठ रहे सवाल

इस दुर्घटना में ट्रक और अन्य वाहनों के बीच टक्कर हुई, लेकिन राहत की बात यह है कि चालक और खलासी दोनों सुरक्षित हैं। हालांकि, दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को गंभीर नुकसान हुआ है। दनुआ घाटी में पिछले कुछ महीनों में यह सड़क दुर्घटनाओं का एक निरंतर सिलसिला बन गया है, जिसे लेकर स्थानीय लोग और प्रशासन चिंतित हैं।

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: newsmedia kiran.com, News Media Kiran

newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *