https://whatsapp.com/channel/0029VajZKpiKWEKiaaMk4U3l

Top 5 This Week

Related Posts

झारखंड के पूर्व CM चंपाई सोरेन के 21 वर्षीय पोते वीर सोरेन की मनाली में मौत, दोस्तों के साथ 22 फरवरी को गए थे घूमने

Jharkhand News: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके 21 वर्षीय पोते वीर सोरेन की हिमाचल प्रदेश के कुल्लू-मनाली में अचानक तबीयत बिगड़ने से दुखद मौत हो गई। वे अपने दोस्तों के साथ मनाली घूमने गए थे जहां यह हादसा हुआ। सिविल अस्पताल मनाली में चिकित्सकों ने काफी देर तक CPR देने की कोशिश की लेकिन वीर को बचाया नहीं जा सका।

कब और कैसे गए थे मनाली?

जानकारी के अनुसार वीर सोरेन अपने मित्रों के साथ 22 फरवरी को मनाली घूमने गए थे। सभी दोस्त हिमालयन सैलेट होम स्टे, सिमसा, मनाली में ठहरे हुए थे। 23 फरवरी को वे सभी सोलंग और सेथन क्षेत्र घूमने गए और शाम को वापस होम स्टे लौट आए। सब कुछ सामान्य था लेकिन 24 फरवरी को जो हुआ उसने सभी को स्तब्ध कर दिया।

कैसे हुई मौत?

24 फरवरी को दोपहर करीब 12:30 बजे सभी दोस्त आसपास घूमकर होम स्टे वापस पहुंचे। उस समय वीर सोरेन सो रहे थे। जब दोस्तों ने उन्हें उठाया तो उन्होंने बताया कि सिर में बहुत तेज दर्द हो रहा है। मित्रों ने Blinkit के माध्यम से दवा मंगवाकर उन्हें दी जिसके बाद वे दोबारा सो गए। लेकिन दोपहर करीब 2:30 बजे कमरे से गिरने की तेज आवाज आई। जब दोस्त कमरे में पहुंचे तो वीर बिस्तर से नीचे गिरे हुए थे। तुरंत उन्हें दोस्त कृतिन शर्मा की गाड़ी में सिविल अस्पताल मनाली लाया गया। अस्पताल लाते समय उनके मुंह से झाग निकलना शुरू हो गया था। अस्पताल में चिकित्सकों ने काफी देर तक CPR दिया लेकिन जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

Jharkhand News: पुलिस जांच जारी

Jharkhand News
Jharkhand News

मनाली पुलिस को सिविल अस्पताल से सूचना मिली कि एक व्यक्ति को मृत अवस्था में लाया गया है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव का बारीकी से निरीक्षण किया और तस्वीरें ली गईं। निरीक्षण के दौरान शव पर किसी भी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए। मृतक के मित्र उत्तर प्रदेश निवासी अग्नय वर्मा का बयान दर्ज किया गया। शव को मनाली के शवगृह में सुरक्षित रखा गया है। परिजनों के पहुंचने के बाद विधि अनुसार पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जाएगी जिसके बाद मौत के सटीक कारणों का पता चल सकेगा।

पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के परिवार के लिए यह अत्यंत दुखद समय है और पूरे झारखंड में शोक की लहर है।

Read More Here

बिहार सरकार बच्चों के सोशल मीडिया स्क्रीन टाइम पर पॉलिसी बनाने जा रही है, डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने विधानसभा में दी जानकारी

बंगाल चुनाव से पहले BJP ने बदला नारा, ‘जय श्री राम’ की जगह ‘जय मां काली’ का आह्वान, क्या सांस्कृतिक अपील बदलेगी चुनावी समीकरण

Kal Ka Rashifal: जानिए कैसे ग्रह-नक्षत्र प्रभावित करेंगे आपका 25 फरवरी 2026

झारखंड का ‘अबुआ दिशोम’ बजट, 1,58,560 करोड़ का ऐतिहासिक बजट, मईयां सम्मान से लेकर 100 CM स्कूल तक, जानें 11 बड़े बिंदुओं में पूरा लेखा-जोखा

Sanjna Gupta
Author: Sanjna Gupta

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles