रविवार, 1 नवंबर 2026
लाइव देखें
हॉट टॉपिक्स
ब्रेकिंग

Helicopter accident in Uttarkashi:छह यात्रियों की मौ*त,

8 मई 2025
  • एक घायल; चारधाम यात्रा पर फिर मंडराया खतरा
उत्तराखंड:उत्तरकाशी जिले में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास एक प्राइवेट हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें छह लोगों की मौत हो गई और एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, फायर ब्रिगेड, मेडिकल और आपदा प्रबंधन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।
हेलिकॉप्टर एयरोट्रांस कंपनी का बताया जा रहा है, जिसने आज सुबह सहस्त्रधारा हेलीपैड से हर्षिल के लिए उड़ान भरी थी। हेलिकॉप्टर में कुल सात लोग सवार थे, जिनमें पायलट समेत पांच की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में चार यात्री मुंबई के और दो आंध्र प्रदेश के बताए जा रहे हैं। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक और यात्री ने दम तोड़ दिया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

उत्तराखंड में इन दिनों चारधाम यात्रा चल रही है और देशभर से हजारों श्रद्धालु केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। कुछ यात्री पैदल यात्रा कर रहे हैं, जबकि कई लोग हेलिकॉप्टर सेवा का लाभ ले रहे हैं। इसी बीच मौसम विभाग ने देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। खराब मौसम के चलते हेलिकॉप्टर सेवाओं पर भी असर पड़ा है।
इससे पहले, सोमवार को भी बदरीनाथ धाम क्षेत्र में मौसम खराब होने के कारण तीर्थयात्रियों को लेकर देहरादून जा रहे एक हेलिकॉप्टर को गोपेश्वर खेल मैदान में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी। मैदान में निर्माण कार्य चलने के बावजूद पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए सुरक्षित लैंडिंग कराई। मौसम सामान्य होने के बाद हेलिकॉप्टर ने फिर से उड़ान भरी।
लगातार हो रही घटनाओं ने चारधाम यात्रा पर आए श्रद्धालुओं की चिंता बढ़ा दी है। प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे मौसम की ताजा जानकारी लेकर ही यात्रा करें और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।
newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

वोटिंग जानकारी लोड हो रही है...

कवरेज: newsmedia kiran.com, News Media Kiran

newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

अपनी राय दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *