https://whatsapp.com/channel/0029VajZKpiKWEKiaaMk4U3l

Top 5 This Week

Related Posts

लखनऊ: सहारा इंडिया की संपत्तियों पर नगर निगम की कार्रवाई जारी, इतने एकड़ जमीन खाली करने के निर्देश

डेस्क: राजधानी लखनऊ में सहारा इंडिया परिवार की संपत्तियों पर नगर निगम का कब्जा अभियान रविवार को भी जारी रहा। नगर निगम के संपत्ति विभाग के अधिकारियों ने सहारा शहर (Sahara Shahar) के मुख्य गेट और चारदीवारी के किनारे कई स्थानों पर कब्जे के बोर्ड लगाए।

नगर निगम ने सहारा को 130 एकड़ जमीन खाली करने का निर्देश दिया है और नोटिस जारी किया है। बोर्ड पर स्पष्ट रूप से लिखा गया है कि यह जमीन नगर निगम की संपत्ति है और किसी प्रकार का कब्जा या अतिक्रमण दंडनीय अपराध है।

यह कार्रवाई नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देश पर की जा रही है। नगर निगम ने परिसर खाली करने के लिए सहारा को पहले ही 11 सितंबर को नोटिस जारी किया था, जिसमें लगभग 15 दिनों का समय दिया गया था। गोमती नगर स्थित सहारा शहर के परिसर के अंदर शनिवार को कई स्थानों पर कब्जे के बोर्ड लगाए गए थे।

अपर नगर आयुक्त नम्रता सिंह ने बताया कि सहारा इंडिया के साथ 1994 में 30 साल की अवधि के लिए लाइसेंस डीड हुई थी, जो 2024 में समाप्त हो चुकी है। डीड की अवधि पूरी होने के बाद नियम और शर्तों का उल्लंघन होने पर नगर निगम ने यह कार्रवाई की है।

नगर आयुक्त गौरव कुमार के अनुसार, अब तक नगर निगम ने सहारा से कुल 170 एकड़ जमीन कब्जे में ले लिया है। इस दौरान सहारा शहर में काम कर रहे कई कर्मचारियों ने भावुक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि वे पिछले 30 वर्षों से सहारा समूह से जुड़े हैं, इसलिए परिसर खाली करने का आदेश उनके लिए भावनात्मक रूप से कठिन समय है।

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: ‘साहब, विधायक जी 5 साल से गायब हैं’, लालू यादव के जनता दरबार में RJD MLA की शिकायत, वीडियो वायरल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles