Kal ka Rashifal 31 Jan 2026: 31 जनवरी 2026, शनिवार का दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल से कई राशियों के लिए नई उम्मीदें और सफलता लेकर आएगा। कुछ राशियों को करियर, धन और परिवार में अच्छे योग बनेंगे, जबकि कुछ को धन, बिजनेस और स्वास्थ्य में सावधानी बरतनी होगी। एस्ट्रोलॉजर डॉक्टर अनीष व्यास के अनुसार, मेष, तुला, कन्या और वृश्चिक राशि वाले धन और व्यापार में ज्यादा सतर्क रहें। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का कल का पूरा राशिफल।
मेष राशि

कल का दिन अप्रत्याशित लाभ देगा। बाहर के कामों के साथ घरेलू जिम्मेदारियां भी निभानी होंगी। जीवनसाथी से छोटी-मोटी नोकझोंक हो सकती है। संतान कोई इच्छा रख सकती है, जो पूरी करेंगे। पैतृक संपत्ति मिलने के योग हैं। खर्च पर नियंत्रण रखें।
भाग्यशाली अंक: 9
भाग्यशाली रंग: लाल
उपाय: हनुमान जी को गुड़ और चने का भोग लगाएं।
वृषभ राशि

स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। भौतिक सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। संतान को नौकरी के लिए बाहर भेज सकते हैं। सहयोगी काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। विरोधी की बातों में न आएं। माता की जिम्मेदारी समय पर निभाएं।
भाग्यशाली अंक: 6
भाग्यशाली रंग: सफेद
उपाय: शुक्रवार को माता लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करें।
मिथुन राशि

पेंडिंग काम आसानी से पूरे होंगे। आलस्य दूर होगा और एनर्जी ज्यादा रहेगी। विरोधी परेशान करेंगे, लेकिन नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। बहुमुखी प्रतिभा का फायदा होगा। उधार दिया धन वापस मिल सकता है।
भाग्यशाली अंक: 5
भाग्यशाली रंग: हरा
उपाय: गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।
कर्क राशि

भविष्य से जुड़े कामों पर फोकस करें। लंबे समय की समस्याएं परेशान करेंगी। घर में अतिथि आ सकते हैं। खानपान में बदलाव लाएं, पेट की समस्या बढ़ सकती है। भाई-बहनों से सलाह लें। नई संपत्ति खरीदते समय सोच-समझकर फैसला लें।
भाग्यशाली अंक: 2
भाग्यशाली रंग: क्रीम
उपाय: शिवलिंग पर दूध अर्पित करें।
सिंह राशि

आध्यात्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। बुद्धि और विवेक से फैसले लेंगे। पैतृक संपत्ति में कानूनी मामले आ सकते हैं। विदेश में पढ़ाई करने वाले मेहनत जारी रखें। नौकरी में बदलाव की योजना बना सकते हैं।
भाग्यशाली अंक: 1
भाग्यशाली रंग: सुनहरा
उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें।
कन्या राशि

सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। बड़ी डील में रुकावटें आएंगी, लेकिन घबराएं नहीं। राजनीति में अच्छी पहुंच बनेगी, नया पद मिल सकता है। जीवनसाथी से अनबन दूर करें। पुराने कर्ज चुकाएं। बेफिजूल खर्च रोकें।
भाग्यशाली अंक: 7
भाग्यशाली रंग: हरा
उपाय: बुधवार को हरी मूंग दान करें।
तुला राशि

दिन मिश्रित फलदायक रहेगा। नई कोशिशें सफल होंगी। साझेदारी में काम शुरू कर सकते हैं। दोस्तों के साथ मजा करेंगे। जीवनसाथी को प्रमोशन मिल सकता है। परिवार में मेहमान से माहौल खुशनुमा रहेगा। कामों को लेकर चिंता रहेगी।
भाग्यशाली अंक: 6
भाग्यशाली रंग: गुलाबी
उपाय: देवी लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।
वृश्चिक राशि

जोखिम भरे काम से बचें, मुश्किलें बढ़ सकती हैं। निर्णय क्षमता अच्छी रहेगी। नौकरी में अच्छा अवसर मिलेगा। पूजा-पाठ में ध्यान रहेगा। संतान से मन परेशान हो सकता है। पेट की समस्या से बचें, तला-भुना कम खाएं।
भाग्यशाली अंक: 8
भाग्यशाली रंग: मैरून
उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ करें।
धनु राशि

सुख-साधनों में वृद्धि होगी। नए काम की शुरुआत अच्छी रहेगी। वैवाहिक जीवन की समस्याएं दूर होंगी। माता-पिता की बात मानें। धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी। पुराने मित्र से मिलकर खुशी मिलेगी।
भाग्यशाली अंक: 3
भाग्यशाली रंग: पीला
उपाय: विष्णु भगवान को पीले फूल अर्पित करें।
मकर राशि

नए संपर्क से लाभ मिलेगा। पुरानी समस्याएं दूर होंगी। मन की इच्छा पूरी हो सकती है। अनजान लोगों से दूरी बनाएं। व्यवसाय में समस्या आ सकती है। उन्नति होगी। दोस्तों का सहयोग मिलेगा।
भाग्यशाली अंक: 10
भाग्यशाली रंग: नीला
उपाय: शनि देव को सरसों का तेल अर्पित करें।
कुंभ राशि

दिन खुशनुमा रहेगा। सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। विरोधी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। धन संबंधित कामों में सावधानी बरतें। उधार न दें। विदेश व्यापार में सतर्क रहें। प्रोडक्ट क्वालिटी पर ध्यान दें।
भाग्यशाली अंक: 4
भाग्यशाली रंग: आसमानी
उपाय: जरूरतमंद को कंबल दान करें।
Kal ka Rashifal 31 Jan 2026: मीन राशि

दिन खुशनुमा रहेगा। सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। विरोधी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। धन संबंधित कामों में सावधानी बरतें। उधार न दें। विदेश व्यापार में सतर्क रहें। प्रोडक्ट क्वालिटी पर ध्यान दें।
भाग्यशाली अंक: 2
भाग्यशाली रंग: पीच
उपाय: भगवान विष्णु का मंत्र “ॐ नमो नारायणाय” का जाप करें।
नोट: यह राशिफल ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है। कोई भी फैसला लेने से पहले विशेषज्ञ से सलाह लें।



