Uttar Pradesh: भारत की तकनीकी राजधानी बेंगलुरु में इन दिनों उत्तर प्रदेश के औद्योगिक कायाकल्प की चर्चा जोरों पर है। हाल ही में आयोजित एक निवेशक संवाद के दौरान देश के बड़े उद्योगपतियों और स्टार्टअप जगत के दिग्गजों ने एक सुर में उत्तर प्रदेश को निवेश, नवाचार और रोजगार के लिए देश का सबसे संभावनाशील गंतव्य बताया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य में बदले माहौल, बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और मजबूत कानून व्यवस्था ने न केवल बड़े निवेशकों का भरोसा जीता है, बल्कि यह भी साबित कर दिया है कि यूपी अब पुरानी धारणाओं को पीछे छोड़कर एक नए आर्थिक महाशक्ति के रूप में उभर रहा है।
Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में जीसीसी के लिए अपार संभावनाएं
ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर यानी जीसीसी क्षेत्र के जानकारों का मानना है कि उत्तर प्रदेश अब ग्लोबल कंपनियों के लिए एक नया मानक स्थापित कर सकता है। एआई रणनीतिकार अनिल पद्मनाभन ने इस संवाद के दौरान खुलकर कहा कि उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक दक्षता और राज्य सरकार का उद्योग जगत के प्रति सकारात्मक रवैया इसे जीसीसी के लिए एक आदर्श जगह बनाता है। उन्होंने यह तक कह दिया कि भारत में अपनी इकाइयां स्थापित करने का मन बना रही कंपनियों को उत्तर प्रदेश का मूल्यांकन करना ही चाहिए। जब बेंगलुरु जैसे स्थापित तकनीकी केंद्र से ऐसी बात आती है, तो यह उत्तर प्रदेश के बढ़ते कद का साफ सबूत है।
नोएडा से लखनऊ तक एक नया आर्थिक गलियारा
निवेशकों की दिलचस्पी अब केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं है। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और लखनऊ के बीच जो विकास की गति दिख रही है, वह देश के सबसे महत्वपूर्ण औद्योगिक कॉरिडोर के रूप में तब्दील हो रही है। जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के बनने से इस पूरे क्षेत्र की कनेक्टिविटी में जो सुधार हुआ है, उसने निवेशकों के लिए काम करना बहुत आसान बना दिया है। पहले जिन चुनौतियों के कारण निवेशक यूपी आने से हिचकिचाते थे, अब वहां नियामकीय पारदर्शिता और प्रशासनिक तेजी ने उन बाधाओं को पूरी तरह खत्म कर दिया है।
रोजगार के नए रास्तों की खुलेगी राह
उत्तर प्रदेश के इस बदलते स्वरूप का सबसे बड़ा असर रोजगार पर पड़ने वाला है। वैश्विक इंश्योरेंस कंपनी एऑन की निदेशक शेरिन जॉन ने जानकारी दी कि उनकी कंपनी नोएडा में अपने विस्तार की योजना पर काम कर रही है। इसमें 600 से 1000 नए युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है। यह सिर्फ एक कंपनी की कहानी नहीं है। टीमलीज सर्विसेज की अपर्णा मित्रा ने भी माना कि यूपी में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है और राज्य में निवेश करने के लिए यह सबसे सही समय है। इससे राज्य के युवाओं को अब अपने घर के पास ही बड़े और बेहतर करियर विकल्प मिलने लगे हैं।
स्टार्टअप इकोसिस्टम का नया केंद्र बन रहा यूपी
आविष्कार समूह और इंटेलीकैप जैसी संस्थाएं अब कृषि और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में उत्तर प्रदेश के साथ मिलकर काम कर रही हैं। सायना देनुगरा ने बताया कि लखनऊ और अन्य बड़े शहर भविष्य में टेक्नोलॉजी आधारित स्टार्टअप के सबसे बड़े हब बनकर उभरेंगे। देश के पुराने औद्योगिक केंद्रों पर भीड़ और संसाधनों का दबाव बढ़ रहा है, ऐसे में उत्तर प्रदेश नई प्रतिभाओं और निवेश के लिए एक बड़ा विकल्प बनकर सामने आया है। राज्य सरकार जिस तरह से उद्यमशीलता को बढ़ावा दे रही है, उससे छोटे और मध्यम स्तर के उद्यमियों को भी बहुत हिम्मत मिली है।
Uttar Pradesh: निवेशकों का भरोसा और भविष्य की राह
टीई कनेक्टिविटी जैसी वैश्विक कंपनियां भी अब उत्तर प्रदेश की विकास गति को करीब से देख रही हैं। सुनीता ने संवाद के दौरान बताया कि उनकी कंपनी अपने ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर के विस्तार पर विचार कर रही है और यूपी को एक प्रमुख विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। बुनियादी ढांचे में हो रहा भारी निवेश और अन्य राज्यों के सफल मॉडलों को अपनाते हुए यूपी जिस तरह आगे बढ़ रहा है, उसने बड़े निवेशकों के मन में एक सकारात्मक संदेश छोड़ा है।
राज्य में निवेश का यह सिलसिला केवल आर्थिक विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उत्तर प्रदेश के सामाजिक और औद्योगिक परिदृश्य को पूरी तरह बदलने वाला कदम है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में सरकार जिस तेजी से नीतियों को लागू कर रही है, उससे साफ है कि उत्तर प्रदेश का भविष्य निवेश और प्रगति के नए कीर्तिमान स्थापित करने के लिए तैयार है। यह एक ऐसी विकास गाथा है, जिसमें रोजगार की गारंटी है और भविष्य के भारत की झलक है। आने वाले वर्षों में उत्तर प्रदेश का यह नया स्वरूप देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने में निर्णायक साबित होगा।
Read More Here:-
- Odisha के बालीमेला कॉलेज का जर्जर गर्ल्स हॉस्टल बना खतरा: 90 छात्राएं डर के साये में, छत से गिर रहा प्लास्टर
- Kodarma Elephant Attack: कोडरमा के डोमचांच में हाथियों का तांडव, खेत पर गई महिला को कुचलकर मार डाला, गांव में दहशत
- LPG-LNG पर राहत: होर्मुज का टंटा खत्म, तेल-गैस लेकर 30 जहाज भारत पहुंचे, 26 अभी भी लाइन में
- Kal Ka Mausam 25 June: देश के 17 राज्यों में भारी बारिश और 85 किमी की रफ्तार से चलेगी आंधी


