नई दिल्ली | टी20 वर्ल्ड कप-2026 के बाद नए कप्तान श्रेयस अय्यर के नेतृत्व में पहली बार खेलने उतरी टीम इंडिया को आयरलैंड के हाथों हार मिली। बेलफास्ट में शुक्रवार को खेले गए पहले टी20 मैच में आयरलैंड ने भारत को 34 रनों से हरा दिया। इस मैच में सभी को वैभव सूर्यवंशी के खेलने की उम्मीद थी, लेकिन वह नहीं खेले। अब दूसरे मैच की प्लेइंग-11 पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
ओपनिंग में बदलाव तय:
भारत ने पहले मैच में ओपनिंग कॉम्बीनेशन नहीं बदला था। अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की ओपनिंग जोड़ी के साथ ही टीम इंडिया गई और वैभव को बेंच पर बैठना पड़ा। हालांकि, हार के बाद टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में बदलाव की संभावना नजर आ रही है।
किसकी जगह आएंगे वैभव:
आयरलैंड के खिलाफ दूसरा टी20 मैच रविवार को खेला जाना है। इस मैच में टीम इंडिया वैभव को मौका दे सकती है। सवाल ये है कि वह किसकी जगह टीम में आएंगे। उनके लिए अभिषेक या संजू में से किसी एक को जगह खाली करनी होगी। बहुत संभावना है कि अभिषेक को बाहर बैठना पड़े और उनकी जगह वैभव को मिले। इसके पीछे लेफ्ट-राइट कॉम्बीनेशन को बनाए रखना एक वजह हो सकती है। वैभव और अभिषेक दोनों बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और संजू दाएं हाथ के।
गेंदबाजी में भी बदलाव:
गेंदबाजी में प्रिंस यादव को टी20 डेब्यू का मौका मिल सकता है। प्रिंस ने अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था। आईपीएल में वह काफी प्रभावित कर चुके हैं। दाएं हाथ का ये तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की जगह टीम में आ सकता है। पहले टी20 में कृष्णा काफी महंगे साबित हुए थे।टीम इंडिया ये दो बदलाव इसलिए भी कर सकती है ताकि इंग्लैंड के खिलाफ बड़ी सीरीज से पहले उसे अपने बेंच पर बैठे अधिकतर खिलाड़ियों का अंदाजा हो जाए।
कप्तान अय्यर पर नजरें:
भारत की टी20 टीम में सीधे कप्तान के तौर पर वापसी करने वाले अय्यर पर भी सभी की नजरें हैं। आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में अपनी बल्लेबाजी और कप्तानी दोनों से छाप छोड़ने वाले अय्यर पहले मैच में आयरलैंड के खिलाफ दोनों तरह से फेल रहे। न ही उनका बल्ला चला और न ही कप्तानी।उनकी कप्तानी में ही भारत को ये दाग झेलना पड़ा है कि आयरलैंड ने उसे पहली बार टी20 में मात दी है। अय्यर नहीं चाहेंगे कि उनकी कप्तानी की शुरुआत में ही भारत को आयरलैंड के हाथों सीरीज हार का सामना करना पड़े।
भारत की संभावित प्लेइंग-11:
श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।
नोट: यह संभावित प्लेइंग-11 मीडिया रिपोर्ट्स और एक्सपर्ट एनालिसिस पर आधारित है। फाइनल टीम टॉस के समय कन्फर्म होगी।
स्रोत: BCCI सूत्र / मैच रिपोर्ट / एक्सपर्ट एनालिसिस

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.



