Top 5 This Week

Related Posts

पलामू में महिला की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पलामू: झारखंड के पलामू जिले में अपराधियों ने दिनदहाड़े एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी. इस वारदात को बाइक सवार अपराधियों ने अंजाम दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. वारदात के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और महिला को अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया. अपराधियों की तलाश में पुलिस न सिर्फ वाहन जांच अभियान चला रही है, बल्कि सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है.
हुसैनाबाद के जपला-देवरी मुख्य सड़क के स्वामी गैस गोदाम के पास दो अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने एक महिला की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी. बाइक सवार अपराधियों ने घटना अंजाम देने के बाद जपला-छतरपुर रोड की तरफ भाग निकले. मृतका का नाम पूजा कुमारी बताया जा रहा है. घटना की सूचना मिलते ही हुसैनाबाद एसडीपीओ एस मोहम्मद याकूब, हुसैनाबाद थाना प्रभारी संजय कुमार यादव पहुंचे और घटना की छानबीन में जुट गए. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.
newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

newsmedia kiran.com
newsmedia kiran.comhttps://newsmediakiran.com/
Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles