लखनऊ, उत्तर प्रदेश | यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है। 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति को देखते हुए गठित इस टीम में 19 उपाध्यक्ष और 8 महामंत्री बनाए गए हैं। टीम में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन का ध्यान रखा गया है। साथ ही कई महिला चेहरों को भी शामिल किया गया है।
इसके अलावा 46 मंत्री, क्षेत्रीय और मोर्चा प्रभारी भी नियुक्त किए गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी अपनी इसी टीम के साथ 2027 के रण में उतरेंगे।
नई टीम की पूरी लिस्ट:19 उपाध्यक्ष:
सुरेश राणा, सत्यपाल सैनी, ब्रज बहादुर, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, मोहित बेनीवाल, प्रियंका रावत, अर्चना मिश्रा, पूजा पाल, डॉ. कृतिका अग्रवाल समेत कुल 19 नेताओं को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसमें प्रियंका रावत, अर्चना मिश्रा, पूजा पाल और डॉ. कृतिका अग्रवाल जैसी महिला नेताओं को भी जगह मिली है
।8 महामंत्री:
रामप्रताप सिंह चौहान, गीता शाक्य, अभिजात मिश्रा, उपेंद्र रावत, संजय राय, शंकर लोधी, दिलीप पटेल और राजेश चौधरी को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।
46 मंत्री:
विजय शिवहरे, बसंत त्यागी, शिवभूषण सिंह, अंकुर शर्मा, अनिल यादव समेत 46 नेताओं को मंत्री बनाया गया है।
क्षेत्रीय प्रभारी:
- पश्चिम क्षेत्र: नबाब सिंह नागर
- ब्रज क्षेत्र: पूरन लाल लोधी
- कानपुर क्षेत्र: राम किशोर साहू
- अवध क्षेत्र: अवधेश द्विवेदी
- काशी क्षेत्र: अशोक चौरसिया
- गोरखपुर क्षेत्र: विनोद रायमोर्चा
मोर्चा अध्यक्ष:
- युवा मोर्चा: रोहित मिश्रा
- पिछड़ा मोर्चा: प्रकाश पाल
- किसान मोर्चा: देवेन्द्र सिंह
- अनुसूचित मोर्चा: अशोक रावत
- महिला मोर्चा: सरोज कुशवाह
- अनुसूचित जनजाति मोर्चा: विद्याभूषण गोंड
मीडिया टीम:
दिनेश प्रताप सिंह को मुख्य प्रवक्ता, मनीष दीक्षित को प्रदेश मीडिया संयोजक और हिमांशुराज पंडित को प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है।
नोट: यह लिस्ट यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी द्वारा जारी आधिकारिक सूची पर आधारित है। टीम गठन में जातीय, क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन पर जोर दिया गया है।
स्रोत: यूपी बीजेपी प्रदेश कार्यालय / पंकज चौधरी बयान

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.


