Top 5 This Week

Related Posts

Marang Buru Bachao Sangharsh Morcha की बैठक: 4-5 नवंबर को होगा “मरांग बुरु धर्मगढ़ महासम्मेलन

Bokaro| 5 अगस्त 2026: मरांग बुरु बचाओ संघर्ष मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक फागू बेसरा जी के अध्यछता में बुधवार को होटल आर्यन इंटरनेशनल, जेना मोड़, बोकारो में हुई। बैठक में आदिवासी समुदाय के सबसे पवित्र स्थल मरांग बुरु की रक्षा और संगठन को मजबूत करने पर मंथन हुआ।

“मरांग बुरु आदिवासियों की आस्था और पहचान”

बैठक में सभी प्रतिभागियों ने एक स्वर में कहा कि मरांग बुरु आदिवासी समुदाय का सबसे पवित्र धार्मिक स्थल है। यह केवल आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि आदिवासी समाज की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान का प्रतीक भी है।

मोर्चा ने स्पष्ट किया कि आदिवासी/संथाल समुदाय मरांग बुरु की धार्मिक पवित्रता पर किसी भी तरह के हमले या हस्तक्षेप को बर्दाश्त नहीं करेगा।

जिला से गांव स्तर तक कमेटियां बनेंगी, चलेगा जागरूकता अभियान

बैठक में संगठन को मजबूत करने के लिए जिला, प्रखंड, पंचायत और गांव स्तर पर कमेटियां गठित करने का निर्णय लिया गया।

साथ ही झारखंड के विभिन्न जिलों में बड़े पैमाने पर जन जागरूकता और जन लामबंदी अभियान चलाने का भी संकल्प लिया गया।

4-5 नवंबर को होगा “मरांग बुरु धर्मगढ़ महासम्मेलन”

केंद्रीय समिति ने 4-5 नवंबर 2026 को मरांग बुरु धर्मगढ़ महासम्मेलन आयोजित करने का फैसला लिया।

कौन-कौन होंगे शामिल:
1. झारखंड के जिले: बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, रामगढ़, हजारीबाग, कोल्हान प्रमंडल, संताल परगना के संथाल धर्म के अनुयायी और प्रतिनिधि
2. अन्य राज्य: असम, ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, मिजोरम
3. विदेश: नेपाल, भूटान और बांग्लादेश से भी सैकड़ों प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद

इन सभी जिलों के सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों के कार्यकर्ता और सदस्य भी बड़ी संख्या में पहुंचेंगे।

 25 सदस्यीय स्टीयरिंग कमेटी का गठन

बैठक का संचालन केंद्रीय महासचिव श्री हीरालाल मांझी ने फागू बेसरा जी के अध्यछता में  किया। बैठक के अंत में मोर्चा के संगठनात्मक कार्यों के समन्वय, राज्यव्यापी जागरूकता अभियान और महासम्मेलन की तैयारियों की निगरानी के लिए 25 सदस्यीय स्टीयरिंग कमेटी का गठन सर्वसम्मति से किया गया।

बैठक में शामिल रहे प्रमुख सदस्य:

सुरेंद्र टुडू, बिंदा सोरेन, रतन लाल मांझी, अशोक मुर्मू, रामा मांझी, अमित सोरेन, अंबिका देवी, बबिता कुमारी, रविंद्र हांसदा, अजय हेम्ब्रम, सोहराय हांसदा, धनु हांसदा, अजीत मुर्मू, जगदीश मरांडी, सहदेव हेम्ब्रम, के.सी. टुडू, संतोष सोरेन, कृष्णा हांसदा, पंकज मरांडी, रमेश टुडू, मोहन मुर्मू, रितेश हेम्ब्रम आदि।

यह जानकारी केंद्रीय अध्यक्ष फगु बेसरा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई।

Manpreet Singh
Author: Manpreet Singh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles