Top 5 This Week

Related Posts

ओडिशा सरकार को मृतक हरभजन सिंह के परिजनों की जमशेदपुर में तलाश, मुआवजा दिलाने का प्रयास

जमशेदपुर: ओडिशा के संबलपुर निवासी सरदार हरभजन सिंह का वर्ष 2023 में निधन हो गया था। उनके निधन के बाद से परिजनों या निकट संबंधियों का पता नहीं चल पाने के कारण सरकार की निर्धारित मुआवजा राशि अब तक वास्तविक हकदारों तक नहीं पहुंच सकी है। अब संबलपुर जिला प्रशासन मृतक के परिवार की तलाश में जुटा है और इसके लिए जमशेदपुर में भी संपर्क किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, सरदार हरभजन सिंह पहले जमशेदपुर में रहते थे। बताया गया है कि उनकी पुत्री की शादी वर्ष 2016 में जमशेदपुर में हुई थी। इसी वजह से प्रशासन को आशंका है कि उनके परिजन या अन्य करीबी रिश्तेदार जमशेदपुर अथवा आसपास के क्षेत्रों में रह रहे हो सकते हैं।

संबलपुर जिला प्रशासन का उद्देश्य मृतक के वास्तविक परिजनों की पहचान कर उन्हें नियमानुसार मिलने वाली मुआवजा राशि उपलब्ध कराना है। इसके लिए स्थानीय लोगों और समाज के सदस्यों से भी सहयोग की अपील की गई है, ताकि हरभजन सिंह के परिवार तक पहुंचा जा सके और वर्षों से लंबित मुआवजे की प्रक्रिया पूरी हो सके।

 

मृतक हरभजन सिंह

जानकारी हो तो यहां करें संपर्क

यदि किसी के पास सरदार हरभजन सिंह या उनके परिवार से संबंधित कोई जानकारी है, तो वह सरदार इन्दर सिंह इन्दर के मोबाइल नंबर 6299003622 पर संपर्क कर जानकारी साझा कर सकता है।

इन्दर सिंह इन्दर ने समाज के लोगों से इस सूचना को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की विशेष अपील की है, ताकि हरभजन सिंह के वास्तविक परिजनों का जल्द पता लगाया जा सके और उन्हें ओडिशा सरकार की ओर से निर्धारित मुआवजा राशि का वैधानिक अधिकार मिल सके।

Manpreet Singh
Author: Manpreet Singh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles