Top 5 This Week

Related Posts

जलजमाव और गंदगी पर एनसीपी ने जमशेदपुर नोटिफाइड को सौंपा ज्ञापन

Jamshedpur, 22 अगस्त 2026: लगातार बारिश के कारण जमशेदपुर के निचले इलाकों सहित कई क्षेत्रों में जलजमाव की स्थिति को लेकर एनसीपी जमशेदपुर महानगर ने चिंता जताई है। शनिवार को पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमेटी को ज्ञापन सौंपकर तत्काल सफाई और जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की।

ज्ञापन के माध्यम से एनसीपी नेताओं ने कहा कि बारिश के कारण कई इलाकों में पानी जमा हो गया है और कुछ घरों के लगभग जलमग्न होने की स्थिति बन गई है। विभिन्न क्षेत्रों में कचरे का अंबार भी बिखरा हुआ है, जिससे आने वाले दिनों में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ सकता है।

प्रतिनिधिमंडल ने सवाल उठाया कि प्रशासन और संबंधित विभाग अक्सर समस्या गंभीर होने के बाद ही सक्रिय क्यों होते हैं। पार्टी ने कहा कि यदि समय रहते उचित और ठोस कदम उठाए जाएं तो समस्या के गहराने से पहले ही उस पर प्रभावी ढंग से काबू पाया जा सकता है।

एनसीपी ने मांग की कि बरसात के मौसम को देखते हुए अभी से क्षेत्र में नालियों की नियमित सफाई कराई जाए, कचरे का समय पर उठाव सुनिश्चित किया जाए और आवश्यक स्थानों पर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया जाए। इससे जलजमाव, गंदगी और बीमारियों के खतरे से आम लोगों को राहत मिल सकेगी।

ज्ञापन सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में जितेंद्र मिश्रा, तेजपाल सिंह टोनी, शैलेंद्र झा, सौरव ओझा, ललित ढिंगरा और सुनील तिवारी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

यह जानकारी एनसीपी के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. पवन पांडेय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई।

Manpreet Singh
Author: Manpreet Singh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles