गुरुग्राम :न्यू ईयर से पहले गुरुग्राम पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक फार्महाउस पर बड़ी छापेमारी की है. गुरुग्राम पुलिस ने भोंडसी थाना पुलिस ने अवैध पार्टी, शराब परोसने और जुआ खिलाने के आरोप में 16 नाइजीरियन नागरिकों समेत कुल 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मौके से 3 लाख 20 हजार रुपये नकद और करीब 5 लाख रुपये मूल्य की शराब बरामद की है.
पुलिस के अनुसार एलेगेंट फार्म (बहलपा ग्रीन) में अवैध रूप से विदेशी नागरिकों को एकत्र कर पार्टी आयोजित की जा रही थी. सूचना मिलने पर डीसीपी साउथ डॉ. हितेश यादव के निर्देश पर भोंडसी थाना पुलिस ने टीम गठित कर फार्महाउस पर छापा मारा. छापेमारी के दौरान फार्महाउस में तेज डीजे बज रहा था, विदेशी नागरिक नाच-गाना कर रहे थे और कई लोग शराब पीते हुए जुआ खेलते पाए गए.
24 पेटी महंगी शराब और 16 पेटी बीयर बरामद
रेड के दौरान पुलिस ने फार्म हाउस में तैनात बाउंसरों समेत सभी मौजूद लोगों को हिरासत में लिया. तलाशी के दौरान 24 पेटी महंगी शराब और 16 पेटी बीयर बरामद की गईं. इसके अलावा पुलिस ने मौके से कई वाहन भी जब्त किए हैं. पुलिस जांच में फार्महाउस से जुड़े गुरुग्राम के सिरहोल निवासी ब्रह्मप्रकाश और संतोष की भूमिका सामने आई है, जिन्हें बाउंसर के रूप में तैनात किया गया था
न्यू ईयर पार्टी में 16 नाइजीरियन गिरफ्तार
गिरफ्तार किए गए विदेशी नागरिकों में नाइजीरिया मूल के चिनोनसो स्टेनली ओकोरी, गॉडडे नमोमी, ओबी चिमेलु निकोलस, इमैनुएल, क्लार्क, प्रिंस, इन्नोसेट, बेनार्ड, सैमुअल, चिकेलुओ, ओकेफोर सहित महिलाएं ब्लैसिंग, जोसेफिनी, चिदिन्मा सैंड्रा और पीस डी/ओएजे शामिल हैं. सभी आरोपी दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में रह रहे थे. पुलिस ने जब विदेशी नागरिकों से पासपोर्ट और वीजा से संबंधित दस्तावेज मांगे तो वे कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके.
16 विदेशी नागरिकों को डिपोर्ट करने की प्रक्रिया शुरू
इसके बाद थाना मामले की जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता संदीप ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी 16 विदेशी नागरिकों को डिपोर्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. उन्होंने कहा कि न्यू ईयर को देखते हुए गुरुग्राम पुलिस पूरी तरह अलर्ट है और फार्महाउसों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है.
निष्कर्ष :
न्यू ईयर से पहले गुरुग्राम पुलिस की यह कार्रवाई कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक सख्त संदेश है। अवैध पार्टी, शराब परोसने और जुआ जैसी गतिविधियों पर की गई यह छापेमारी दिखाती है कि पुलिस किसी भी गैरकानूनी आयोजन को बर्दाश्त नहीं करेगी। विदेशी नागरिकों के पास वैध दस्तावेज न होना गंभीर मामला है, जिसके चलते डिपोर्टेशन की प्रक्रिया शुरू की गई है। इस कार्रवाई से साफ है कि न्यू ईयर के दौरान गुरुग्राम पुलिस पूरी तरह सतर्क है और अवैध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी जारी रहेगी।



