Top 5 This Week

Related Posts

Jharkhand Industrial Policy 2026: सरकार ने जारी किए 2 ड्राफ्ट, निवेश और रोजगार पर फोकस

Ranchi| झारखंड सरकार ने राज्य में औद्योगिक विकास को नई गति देने के लिए दो नई नीतियों का ड्राफ्ट जारी किया है। उद्योग निदेशालय ने झारखंड औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति JIIPP 2026 और झारखंड टेक्सटाइल, परिधान एवं फुटवियर नीति 2026 को सार्वजनिक किया है।

नीतियों का उद्देश्य

इन नीतियों के जरिए सरकार का लक्ष्य है: 

  • निवेश आकर्षित करना – घरेलू और विदेशी दोनों  रोजगार
  • सृजन – प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष अवसर
  • उद्योगों का विस्तार – नई इकाइयां और मौजूदा उद्योगों का आधुनिकीकरण

विशेष फोकस टेक्सटाइल, परिधान और फुटवियर उद्योगों पर रहेगा, जिससे बड़े पैमाने पर रोजगार मिलने की उम्मीद है।

ड्राफ्ट सिंगल विंडो पोर्टल पर सार्वजनिक

उद्योग निदेशालय ने दोनों ड्राफ्ट को झारखंड सिंगल विंडो पोर्टल पर डाल दिया है। कोई भी उद्योग संगठन, निवेशक, विशेषज्ञ या आम नागरिक अध्ययन कर सरकार को सुझाव भेज सकता है। सरकार का कहना है कि हितधारकों की राय से नीति ज्यादा व्यावहारिक और प्रभावी बनेगी।

8 और 9 जुलाई को दिल्ली में राष्ट्रीय परामर्श

नीतियों पर व्यापक चर्चा के लिए 8 और 9 जुलाई 2026 को नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर का हितधारक परामर्श कार्यक्रम होगा। इसमें देशभर के उद्योगपति, टेक्सटाइल विशेषज्ञ, अर्थशास्त्री और औद्योगिक संगठन शामिल होंगे।

9 जुलाई को CM करेंगे अध्यक्षता

कार्यक्रम के दूसरे दिन 9 जुलाई को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विशेष फीडबैक सत्र की अध्यक्षता करेंगे। उद्योग जगत के प्रतिनिधि सीधे CM के सामने अपने सुझाव और अपेक्षाएं रख सकेंगे।

MOU पर भी हो सकते हैं हस्ताक्षर

दो दिवसीय कार्यक्रम के दौरान कई MOU पर हस्ताक्षर की संभावना है। इससे राज्य में नए निवेश, औद्योगिक परियोजनाओं और रोजगार को गति मिल सकती है।

पारदर्शी नीति निर्माण पर जोर

उद्योग निदेशालय ने कहा कि अंतिम कैबिनेट मंजूरी से पहले सभी सुझावों का परीक्षण होगा। सरकार का लक्ष्य झारखंड को औद्योगिक रूप से सशक्त और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।

स्रोत: उद्योग निदेशालय, झारखंड सरकार

Manpreet Singh
Author: Manpreet Singh

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles