https://whatsapp.com/channel/0029VajZKpiKWEKiaaMk4U3l

Top 5 This Week

Related Posts

जैसलमेर से पकड़ा गया पाकिस्तानी जासूस, आईएसआई को भेज रहा था सेना की गोपनीय जानकारी

डेस्क: राजस्थान के जैसलमेर जिले से सीआईडी इंटेलिजेंस टीम ने पाकिस्तानी जासूस हनीफ मीर खान (47) को गिरफ्तार किया है। हनीफ पर आरोप है कि वह भारतीय सेना से जुड़ी संवेदनशील जानकारी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई को भेज रहा था। पुलिस ने शासकीय गोपनीयता अधिनियम, 1923 के तहत मामला दर्ज किया है।

सीआईडी इंटेलिजेंस के अनुसार, हनीफ मीर खान सदर थाना क्षेत्र के बासनपीर जूनी का निवासी है और वर्तमान में मोहनगढ़, जैसलमेर में रह रहा था। प्रारंभिक जांच में पता चला कि वह सोशल मीडिया के माध्यम से आईएसआई के संपर्क में लगातार था और संवेदनशील सैन्य जानकारी साझा कर रहा था।

राजस्थान पुलिस ने बताया कि हनीफ की सीमावर्ती क्षेत्रों में आसान पहुंच थी, जिससे उसे महत्वपूर्ण सैन्य प्रतिष्ठानों और गतिविधियों की जानकारी मिल जाती थी। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी हनीफ पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में था और सैनिक रणनीतियों की जानकारी भेज रहा था।

जांच में यह भी सामने आया कि हनीफ पैसे के बदले आईएसआई को संवेदनशील जानकारी मुहैया करा रहा था। जयपुर स्थित केंद्रीय पूछताछ केंद्र में उसकी मोबाइल और तकनीकी जांच की गई है, जिससे उसकी गतिविधियों की पुष्टि हुई।

इस गिरफ्तारी को राजस्थान सुरक्षा एजेंसियों के लिए बड़ी सफलता बताया जा रहा है और आगे हनीफ की गिरफ्तारी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है।

ये भी पढ़ें: INDvsWI : करुण नायर टीम इंडिया से बाहर, पडिक्कल पर चयनकर्ताओं का भरोसा 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles