हैदराबाद | हैदराबाद में खाने में मिलावट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। क्राइम टीम, सेंट्रल क्राइम स्टेशन – CCS और फूड एडल्ट्रेशन सर्विलांस टीम – H-FAST ने मंगलवार को कई होटलों में मटन के नाम पर बीफ सप्लाई करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
कौन पकड़े गए:
पुलिस के मुताबिक आरोपियों की पहचान मल्लेपल्ली स्थित उस्मान मीट शॉप के मालिक मोहम्मद उस्मान और अयान बीफ शॉप के कर्मचारी मोहम्मद जहांगीर पाशा के तौर पर हुई है। आरोप है कि ये दोनों मिलकर होटलों में मटन बताकर बीफ की सप्लाई कर रहे थे।
50 किलो मीट जब्त:
ऑपरेशन के दौरान अधिकारियों ने 50 किलो मीट जब्त किया, जिसमें बीफ मिला हुआ था। दोनों आरोपियों को हबीब नगर पुलिस स्टेशन के हवाले कर दिया गया है। केस दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
19 जून को भी हुई थी कार्रवाई:
H-FAST ने 19 जून को भी चारमीनार इलाके के हुसैनियालम थाना क्षेत्र में बड़ी रेड की थी। पंच मोहल्ला के न्यू लाड बाजार स्थित अल अकबर फास्ट फूड एंड गोदाम पर छापा मारकर 110 किलोग्राम मिलावटी सामान जब्त किया गया था।गोदाम में मिलीं गंभीर खामियां: बिना लाइसेंस: यूनिट FSSAI से जरूरी लाइसेंस लिए बिना चल रही थी।
बैन फूड कलर:
एमएसके लायन ग्रीन और रास्पबेरी रेड जैसे प्रतिबंधित कृत्रिम फूड कलर्स का इस्तेमाल हो रहा था। बासी तेल: बासी कुकिंग ऑयल का दोबारा इस्तेमाल किया जा रहा था। गंदगी और खतरा: पानी की गुणवत्ता का सर्टिफिकेट नहीं था, कीड़ों-चूहों से बचाव के उपाय नहीं थे। खाने-पीने की चीजें बेहद गंदी और असुरक्षित स्थितियों में बनाई-रखी जा रही थीं।
क्या-क्या जब्त हुआ:
छापे में करीब 110 किलोग्राम तैयार फ्राइड चिकन, खुले कुकिंग ऑयल के छह टिन – हर एक 15 लीटर का, और कृत्रिम केमिकल फूड कलर्स के कई पैकेट जब्त किए गए। अवैध काम चलाने के लिए जिम्मेदार बताए जा रहे दो लोगों को पकड़ा गया।
स्रोत: हैदराबाद पुलिस / H-FAST टीम

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.


