बिहार/बक्सर:बिहार में एक पुराने रेलवे पुल के बाद, अब 132 फ़ीट ऊंचे मोबाइल टावर के चोरी होने का मामला सामने आया है।
यह अजीब घटना बक्सर ज़िले की है, जहाँ से 132 फ़ीट का टेलीकॉम टावर और 15 KVA का जनरेटर अपनी जगह से गायब हो गए।
GTL इंफ्रास्ट्रक्चर के अधिकारियों के अनुसार, डुमरांव में लगा 132 फीट ऊंचा टेलीकॉम टावर और 15 KVA का जनरेटर अपनी जगह पर नहीं मिला। टावर कई सालों से बंद था।
कंपनी के प्रतिनिधि ने डुमरांव थाने में लिखित शिकायत दी है। बक्सर SP शुभम आर्य ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। जमीन मालिक और संबंधित लोगों से पूछताछ की जाएगी।
जमीन मालिक के अनुसार कंपनी से 2022 में समझौता खत्म हो गया था और किराया भी बंद था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इससे पहले, रोहतास ज़िले के डेहरी-ऑन-सोन में सोन नदी पर बने लोहे के एक पुराने रेलवे पुल का बड़ा हिस्सा चोरी हो गया था।
साल 2022 में, अंग्रेज़ों के ज़माने में बने 60 फ़ीट लंबे और 500 टन वज़नी लोहे के पुल को चोरों ने सरकारी अधिकारी बनकर चुरा लिया था।
Source: बक्सर पुलिस / GTL इंफ्रास्ट्रक्चर शिकायत

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.


