सहारनपुर | दिल्ली से देहरादून का सफर आधा करने वाले 12 हजार करोड़ के दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे की क्वालिटी पर पहली ही मानसूनी बारिश ने सवाल खड़े कर दिए हैं। 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस 210 किमी लंबे एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया था।
पहले दिन टोल महंगा, अब सड़क खराब:
उद्घाटन के दिन लोगों ने कहा था – ‘टोल काफी है, बाकी सब चंगा है।’ लेकिन अब यूपी में मानसून की एंट्री के साथ ही एक्सप्रेसवे की हालत खराब हो गई। झमाझम बारिश में कई जगह सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इनसे निकलने वाले वाहन हादसे का शिकार हो रहे हैं।
वायरल वीडियो में दिखे गड्ढे:
सोशल मीडिया पर सचिन गुप्ता नाम के यूजर ने X पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें एक्सप्रेसवे पर दो गहरे गड्ढे साफ नजर आ रहे हैं। यूजर ने लिखा – ‘12 हजार करोड़ रुपए से बने वर्ल्ड क्लास दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे को देख लीजिए। बरसाती सीजन शुरू होते ही गड्ढे बन गए हैं। गाड़ियों को नुकसान पहुंच रहा है।’ हालांकि, newsmediakiran.com इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

3 महीने में ही ड्रेनेज फेल:
210 किमी का यह प्रोजेक्ट करीब 12 हजार करोड़ की लागत से बना है। दिल्ली से देहरादून का 5-6 घंटे का सफर अब ढाई घंटे में सिमट गया है। लेकिन सिर्फ 3 महीने के भीतर हाइवे के ड्रेनेज सिस्टम पर सवाल उठ रहे हैं। बारिश शुरू होने से पहले ही एक्सप्रेसवे की स्लैब से पानी टपकने की शिकायत सामने आई थी।
लिंक रोड भी धंसी:
इतना ही नहीं, शास्त्री पार्क से खजूरी खास की ओर जाने वाली एक सड़क भी क्षतिग्रस्त हुई है। यहां कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। आने-जाने वाले वाहन हादसे का शिकार हो रहे हैं।
नोट: newsmediakiran.com वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
स्रोत: सोशल मीडिया यूजर सचिन गुप्ता / स्थानीय रिपोर्ट

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.


