Top 5 This Week

Related Posts

हिमांशु हत्याकांड: पूर्व CM रघुवर दास का सरकार पर हमला, बोले – ‘ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों पर भी FIR हो’

जमशेदपुर | बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी में हिमांशु सिंह की हत्या को लेकर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर तीखा हमला बोला है

उन्होंने घटना को कानून-व्यवस्था की गंभीर विफलता बताते हुए मांग की कि केवल हमलावरों पर ही नहीं, ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी FIR दर्ज हो और दोषी अफसरों-कर्मियों को तुरंत जेल भेजा जाए।

क्या हुआ था:

बिष्टुपुर स्थित DD बार के सामने हिमांशु सिंह पर चापड़ से हमला कर हत्या कर दी गई थी। इस हमले में एक अन्य युवक प्रत्युष भी गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसका इलाज चल रहा है।

आदित्यपुर में परिजनों से मुलाकात:

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास सरायकेला-खरसावां के आदित्यपुर स्थित हिमांशु के आवास पहुंचे। शोक संतप्त परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की और न्याय दिलाने का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा इस मामले को गंभीरता से उठा रही है।

पुलिस की भूमिका पर सवाल:

रघुवर दास ने कहा कि पुलिस की मौजूदगी में अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया, जो सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। “पुलिस समय पर कार्रवाई करती तो शायद घटना रुक सकती थी। पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर लापरवाह अफसरों पर कठोर कार्रवाई हो।

पूरे राज्य में बढ़ रहा अपराध’:

पूर्व CM ने कहा कि जमशेदपुर में लगातार चापड़बाजी और आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। यह स्थिति सिर्फ जमशेदपुर तक सीमित नहीं, पूरे झारखंड में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। अपराधियों का मनोबल ऊंचा है, आम नागरिक असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

BJP का ऐलान:

  • ज्ञापन सौंपा: घटना के विरोध में जिला प्रशासन को ज्ञापन दिया गया।
  • 3 जुलाई जमशेदपुर बंद: पीड़ित परिवार को न्याय और कानून-व्यवस्था सुधार की मांग को लेकर बंद का समर्थन।
  • आरोप: राज्य सरकार पर तबादला-पदस्थापन पैसे के बल पर करने का आरोप।

इसी कारण पुलिस व्यवस्था कमजोर हुई है।रघुवर दास बोले, “जब तक हिमांशु के परिजनों को न्याय नहीं मिलता और दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती, भाजपा मुद्दा उठाती रहेगी।

स्रोत: पूर्व CM रघुवर दास का बयान / परिजनों से मुलाकात

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

newsmedia kiran.com
newsmedia kiran.comhttps://newsmediakiran.com/
Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles