Top 5 This Week

Related Posts

Jharkhand to Celebrate: मंईयां योजना,अब इंतजार खत्म, तय तारीख को आएगा पैसा

Ranchi: झारखंड सरकार महिलाओं के लिए चल रही मंईयां सम्मान योजना के भुगतान में बड़ा बदलाव करने जा रही है। अब लाभुकों को राशि देने के लिए हर महीने ‘मंईयां सम्मान दिवस’ मनाया जाएगा। इसकी शुरुआत अक्टूबर 2026 से होने की संभावना है।

इस दिन राज्य की 51 लाख लाभुक महिलाओं* के बैंक खातों में एक साथ योजना की राशि ट्रांसफर की जाएगी।

क्या बदलेगा नई व्यवस्था में?

अब तक योजना की राशि जिला स्तर से DBT के जरिए भेजी जाती थी। इसकी वजह से हर जिले में अलग-अलग तारीख को पैसा आता था। किसी जिले में पहले आ जाता था तो किसी में 10-15 दिन बाद।

नई व्यवस्था:

1. राज्य स्तर से सीधा भुगतान – जिला स्तर की बजाय अब रांची से ही सीधे सभी लाभुकों के खाते में पैसा जाएगा।
2. एक ही दिन ट्रांसफर – हर महीने तय ‘मंईयां सम्मान दिवस’ पर सभी 51 लाख महिलाओं को एक साथ राशि मिलेगी।
3. 4-5 घंटे में पूरा भुगतान – राज्य स्तर से राशि भेजने के बाद 4 से 5 घंटे के अंदर सभी खातों में पैसा पहुंच जाएगा।
4. पारदर्शिता और निगरानी – JAP-IT ने इसके लिए एक नया पोर्टल बनाया है। इसका प्रजेंटेशन विभागीय अधिकारियों को दिखाया भी जा चुका है।

 कैसा होगा ‘मंईयां सम्मान दिवस’?

यह सिर्फ पैसा ट्रांसफर का दिन नहीं होगा। राज्य स्तर पर एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

  • मुख्यमंत्री समेत मंत्री और अधिकारी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
  • जिले के अधिकारी ऑनलाइन जुड़ेंगे और लाभुक महिलाओं से संवाद करेंगे।
  • महिलाएं मंच से योजना के बारे में अपने अनुभव साझा करेंगी।

पुरानी व्यवस्था की समस्या

  • – विभाग पहले जिलों को राशि आवंटित करता था
  • – हर जिला अपने हिसाब से 10-15 दिन में भुगतान पूरा करता था
  • – भुगतान की तारीख तय न होने से महिलाओं को इंतजार करना पड़ता था
  • – निगरानी और ऑडिट में दिक्कत आती

नई व्यवस्था से 6 बड़े फायदे

महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग नई प्रक्रिया को अंतिम रूप दे रहा है। विभाग का मानना है कि इससे भुगतान प्रक्रिया पहले की तुलना में अधिक सुव्यवस्थित, पारदर्शी और तेज होगी।

newsmedia kiran.com
Author: newsmedia kiran.com

Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

newsmedia kiran.com
newsmedia kiran.comhttps://newsmediakiran.com/
Welcome to News Media Kiran, your premier source for global news. Stay updated daily with the latest in sports, politics, entertainment, and more. Experience comprehensive coverage of diverse categories, keeping you informed and engaged.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles