डायरेक्टर फराह खान की मां मेनका ईरानी का निधन

Entertaiment

डायरेक्टर फराह खान की मां मेनका ईरानी का निधन*

मुंबई:डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान की मां मेनका ईरानी का आज निधन हो गया। वे 79 साल की थीं और काफी दिनों से बीमार चल रही थीं। मुंबई के नानावटी हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। वे डिस्चार्ज होकर घर भी आ गई थीं, लेकिन फिर उनकी तबियत बिगड़ गई। दोबारा भर्ती कराने के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। उन्होंने हॉस्पिटल में ही अंतिम सांस ली।

मेनका ईरानी ने कामरान खान से शादी की थी। कामरान खान डायरेक्टर हुआ करते थे। एक वक्त पर उनकी फिल्में फ्लॉप होनी शुरू हो गईं। उनकी सारी सेविंग्स खत्म हो गईं। जो परिवार पहले संपन्न हुआ करता था, वो सड़क पर आ गया। इस स्थिति में मेनका ने दोनों बच्चों (फराह और साजिद) को बड़ी मुश्किलों से पाला। फराह और साजिद कई मौकों पर यह बात कह चुके हैं।

मेनका ईरानी पुराने जमाने की एक्ट्रेस डेजी ईरानी और स्क्रीनराइटर हनी ईरानी की बहन भी थीं। हनी ईरानी जावेद अख्तर की पहली पत्नी थीं। फरहान अख्तर और जोया अख्तर दोनों उन्हीं की संतानें हैं।

दो हफ्ते पहले फराह ने मां का जन्मदिन सेलिब्रेट किया था

फराह ने 12 जुलाई को अपनी मां मेनका ईरानी का जन्मदिन मनाया था। उन्होंने मां के लिए एक इमोशनल पोस्ट भी शेयर किया था। फराह के लिए उनकी मां सबसे बहादुर इंसान थीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर मां के साथ दो फोटोज भी शेयर किए थे। उन्होंने पोस्ट में बताया था कि उनकी मां की कई बार सर्जरी हो चुकी था।

फराह ने मां के साथ दो फोटोज भी शेयर किए थे..

कई फेमस फिल्में डायरेक्ट कर चुकी हैं फराह
फराह खान इंडस्ट्री का पॉपुलर नाम है। उन्होंने मैं हूं ना, ओम शांति ओम, तीस मार खान और हैप्पी न्यू ईयर जैसी बड़ी फिल्मों का डायरेक्शन किया है। उन्होंने तीन फिल्में सिर्फ शाहरुख खान के साथ ही की हैं। फराह ने करियर की शुरुआत डांस कोरियोग्राफर के तौर पर किया था।

Related Post