पश्चिमी सिंहभूम चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की आठवीं वार्षिक आम सभा का सफल आयोजन

various

पश्चिमी सिंहभूम चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की आठवीं वार्षिक आम सभा का सफल आयोजन

न्यूज़ मीडिया किरण संवाददाता

चक्रधरपुर: पश्चिमी सिंहभूम चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की आठवीं वार्षिक आम सभा का आयोजन रविवार को स्थानीय रेस्टोरेंट सनशाइन में किया गया। चेंबर के अध्यक्ष राजकुमार ओझा की अध्यक्षता में आयोजित इस सभा का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर चेंबर के कोषाध्यक्ष द्वारा वार्षिक आय-व्यय का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया गया, जिसके बाद सचिव ने वर्षभर के चेंबर के कार्यों का विस्तृत उल्लेख सभा में उपस्थित सभी सदस्यों के समक्ष रखा।

सभा में चेंबर की सलाहकार समिति और संस्थापक सदस्यों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। इसके बाद अध्यक्ष राजकुमार ओझा ने व्यापारियों के सामने आ रही विभिन्न समस्याओं और उनके निदान पर अपने विचार रखे। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि व्यापार को सुचारू रूप से चलाने के लिए नियमावली में कुछ आवश्यक संशोधन किए गए हैं। संशोधित नियमावली को अध्यक्ष द्वारा पढ़कर सभी सदस्यों को विस्तार से समझाया गया। उन्होंने बताया कि नियमावली की प्रतियां सभी सदस्यों को जल्द ही उपलब्ध कराई जाएंगी।

सभा के दौरान, व्यापारिक समस्याओं और जनहित के मुद्दों पर भी चर्चा की गई। कई सदस्यों ने व्यापार से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए सुझाव प्रस्तुत किए। इन सभी सुझावों को महासचिव द्वारा लिपिबद्ध कर लिया गया और इन्हें आगामी कार्य समिति की बैठक में पारित किया जाएगा। चक्रधरपुर अनुमंडल के व्यापारियों की समस्याओं पर भी विशेष ध्यान दिया गया, और उन्हें भी लिपिबद्ध कर आगे की कार्रवाई के लिए तैयार किया गया।

इस बैठक में मंच संचालन उद्योग समिति के अध्यक्ष छोटेलाल तामसोए द्वारा किया गया। प्रमुख रूप से उपाध्यक्ष अभिषेक दोदराजका, संजय चिरानिया, महासचिव संतोष सिन्हा, सहसचिव मुदस्सर इमाम खान और कोषाध्यक्ष आयुष दोदराजका की उपस्थिति रही। इसके अलावा कार्यकारिणी समिति के सदस्य छोटू लाल गुप्ता, अभिषेक चौरसिया, संजय प्रसाद, जगविंदर प्रताप सिंह, दिनेश कुमार फिरोजी वाला, प्रमोद खिरवाल, प्रकाश उपाध्याय, मनीष पसारी, मोहित चिरानिया और विभिन्न उप समितियों के अध्यक्ष भी उपस्थित थे। चेंबर के कुल 115 सदस्य इस वार्षिक आम सभा में शामिल हुए।

सभा का समापन सह सचिव इम्तियाज़ खान द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

follow us - https://www.facebook.com/newsmediakiran

subscribe us - https://youtu.be/4ruQTOywTvI

Related Post