Home Blog Page 899

नई दिल्ली में राष्ट्रीय आदिवासी उद्यमिता सम्मेलन का भव्य आयोजन

नई दिल्ली: राष्ट्रीय आदिवासी उद्यमिता सम्मेलन का आयोजन राष्ट्रीय जनजातीय अनुसंधान संस्थान, नई दिल्ली में किया गया। इस सम्मेलन का आयोजन भारतीय चैंबर्स ऑफ कॉमर्स फॉर एससी, एसटी एंड वुमन एंटरप्रेन्योर्स और राष्ट्रीय जनजातीय अनुसंधान संस्थान के संयुक्त प्रयास से किया गया।

कार्यक्रम में प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति

इस विशेष अवसर पर राज्यसभा सांसद सुजीत कुमार, राष्ट्रीय जनजातीय अनुसंधान संस्थान की विशेष निदेशक प्रोफेसर नुपुर तिवारी, भारतीय चैंबर्स ऑफ कॉमर्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुबीर पॉल और राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती हेमा एक्का ने हिस्सा लिया। इनके अलावा, देश के विभिन्न राज्यों से आए आदिवासी उद्यमी और सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

सम्मेलन के मुख्य उद्देश्य

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आदिवासी उद्यमिता को प्रोत्साहन देना, आदिवासी समुदाय की आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में नीतियां बनाना, और उनके व्यावसायिक कौशल को उन्नत करना था। राष्ट्रीय जनजातीय अनुसंधान संस्थान ने इस आयोजन के जरिए आदिवासी समुदाय के उद्यमियों को अपने अनुभव साझा करने और नई संभावनाओं की खोज करने का एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया।

“आजादी का अमृत महोत्सव” के तहत संस्थान की स्थापना

राष्ट्रीय जनजातीय अनुसंधान संस्थान की स्थापना आदिवासी मामलों के मंत्रालय द्वारा “आजादी का अमृत महोत्सव” के तहत की गई थी। यह संस्थान आदिवासी संबंधी मुद्दों पर शोध, नीति निर्माण और प्रशिक्षण का एक प्रमुख केंद्र है। इसका उद्देश्य आदिवासी समुदाय के सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक विकास में योगदान देना है।

वक्ताओं के विचार

सांसद सुजीत कुमार ने अपने संबोधन में कहा, “आदिवासी समुदाय के उद्यमियों में न केवल नेतृत्व क्षमता है, बल्कि उनके पास अपने पारंपरिक कौशल और ज्ञान के साथ नई तकनीकों को अपनाने की अनूठी योग्यता भी है।” उन्होंने आदिवासी युवाओं को उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

प्रोफेसर नुपुर तिवारी ने कहा कि आदिवासी उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक है कि उन्हें बेहतर अवसर और प्रशिक्षण मिले। उन्होंने इस प्रकार के आयोजनों को आदिवासी समाज के सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण बताया।

राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती हेमा एक्का ने कहा, “इस सम्मेलन का उद्देश्य आदिवासी उद्यमियों के उत्पादों और सेवाओं को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पहचान दिलाना है।”

सम्मेलन की विशेषताएं

कार्यक्रम में आदिवासी उद्यमियों ने अपने व्यवसायिक अनुभव साझा किए और सरकार की विभिन्न योजनाओं और सहायता कार्यक्रमों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके अलावा, उत्पादों की प्रदर्शनी, प्रशिक्षण सत्र और नेटवर्किंग कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

यह आयोजन आदिवासी उद्यमियों को एकजुट करने, उनके प्रयासों को मान्यता देने और उन्हें वैश्विक मंच पर आगे बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया। यह सम्मेलन आदिवासी समुदाय के विकास और उनकी आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

जापानदह जलप्रपात: प्राकृतिक सौंदर्य को पर्यटन स्थल में बदलने की जरूरत

लोहरदगा: जिले में कुदरत ने कई खूबसूरत झरने, झीलें, और नदियां तोहफे के रूप में दी हैं। इनमें से एक अद्भुत प्राकृतिक स्थल है जापानदह जलप्रपात, जो किस्को प्रखंड के ग्राम पंचायत देवदरिया के बरपानी गांव में स्थित है। हालांकि यह क्षेत्र दुर्गम और कभी-कभी उग्रवाद प्रभावित रहा है, लेकिन यहां की प्राकृतिक सुंदरता सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रही है।

प्राकृतिक खूबसूरती का अनमोल तोहफा

जापानदह जलप्रपात तीन स्तरों से गिरता है, जहां पानी की कल-कल करती धारा मनमोहक दृश्य प्रस्तुत करती है। यहां का शांत वातावरण और चारों ओर फैली हरियाली किसी भी पर्यटक को मंत्रमुग्ध कर सकती है। नए साल और पिकनिक के मौसम में यहां सैलानियों की भीड़ बढ़ने लगती है।

पर्यटन स्थल के रूप में विकास की जरूरत

देवदरिया पंचायत के मुखिया कामिल टोपनो ने प्रशासन और सरकार से जापानदह जलप्रपात को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की अपील की है। उन्होंने कहा, “यदि इस स्थल का समुचित विकास किया जाए, तो यह झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक बन सकता है। इससे क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलेगा और सरकार को राजस्व की प्राप्ति भी हो सकती है।”

कैसे पहुंचे जापानदह जलप्रपात

जिला मुख्यालय से लगभग 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस जलप्रपात तक पहुंचने के लिए सैलानी किस्को प्रखंड होते हुए नवाडीह और पाखर पंचायत के रास्ते रिचुघुटा मुख्य पथ से गुजरते हैं। बहाबार नदी पार कर बरपानी मोड़ से कच्ची सड़क के रास्ते जलप्रपात तक आसानी से पहुंचा जा सकता है।

सरकारी पहल से बन सकता है प्रमुख पर्यटन केंद्र

मुखिया कामिल टोपनो का कहना है कि यदि इस क्षेत्र में सड़क, पुल, और पर्यटकों के लिए ठहरने की व्यवस्था की जाए, तो यह क्षेत्र झारखंड के अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों की तरह लोकप्रिय बन सकता है। प्रशासन और पर्यटन विभाग की पहल से जापानदह जलप्रपात झारखंड के पर्यटन मानचित्र पर एक नई पहचान स्थापित कर सकता है।

चन्दलासो डैम में सर कटा शव पानी में तैरता मिला, पूरे इलाके में सनसनी

लोहरदगा : कुडू थाना क्षेत्र के चन्दलासो पंचायत स्थित चन्दलासो डैम में एक सर कटा शव बरामद। पूरे इलाके में फैली सनसनी। मामला रविवार दोपहर का है जब लोग डैम के पास घूमने गए थे। उसी दौरान उन्होंने पानी में अलग अलग भाग में शव को तैरता देखा। मामले की सूचना कुडू थाना को दी गई। काफी मशक्कत के बाद शव को निकला गया। युवक का उम्र करीब 40 वर्ष बताई जा रही है। शव काफी पुराना बताया जा रहा है क्योंकि शव पूरी तरह से सड़ चुकी है शव के हाथ पैर सब निकलने में अलग हो गए है। शव का सर देख कर अंदाजा लगाया जा रहा है कि शव का सर काटा गया है बाकी पुलिस के द्वारा जांच की जा रही है। मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोग शव को निकलने में प्रशाशन की मदद कर रहे है।

पति ने दोस्तों के साथ मिलकर पत्नी के प्रेमी ऑटो चालक की हत्या कर दी….चार गिरफ्तार

राँची।जिले के दशमफॉल थाना क्षेत्र में बीते 28 नवम्बर धर्मपाल मुंडा नामक युवक की हत्या मामले को पुलिस ने खुलासा कर लिया है।इस हत्याकांड मामले में चार अपराधियों की गिरफ्तारी हुई है।सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।पुलिस के मुताबिक 28 नवम्बर को वादी शिशुपाल मुण्डा, उम्र करीब 26 वर्ष,पिता स्व० भूतनाथ मुण्डा,ग्राम-बडकोलमा, थाना-बुण्डू जिला राँची के लिखित आवेदन के आधार पर अज्ञात अपराधकर्मियों के विरूद्ध वादी के भाई धर्मपाल मुण्डा को धारदार हथियार से मारकर हत्या कर देने के आरोप में यह काण्ड दर्ज किया गया था।उक्त काण्ड का उद्‌भेदन हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक र के द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राँची के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बुण्डू के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया।काण्ड के अनुसंधान एवं छापामारी के क्रम में इस काण्ड में संलिप्त चार (04) अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हथियार लोहे की बना दवली तथा घटना को कारित करने में प्रयुक्त दो (02) मोटरसाईकिल एवं एक (01) स्कूटी पकड़ाये गये। अभियुक्तों के पास से चार (04) पीस मोबाईल को जप्त किया गया है।

ग्रामीण एसपी ने रविवार को प्रेस वार्ता में बताया कि काण्ड के अनुसंधान में पता चला कि काण्ड के मृत्तक धर्मपाल मुण्डा का अभियुक्त विशेश्वर लोहरा की पत्नी के साथ अवैध संबंध था। जिसके कारण अभियुक्त विशेश्वर लोहरा धर्मपाल मुण्डा को मारने के लिए बहुत दिनों से प्लान बना रहा था। मृत्तक धर्मपाल मुण्डा टेम्पू चलाने का काम करता था। घटना के दिन अभियुक्त विशेश्वर लोहरा द्वारा बनाये प्लान के तहत सुरेश लोहरा द्वारा मृत्तक के टेम्पू को जंगल वाले रास्ते से फतेहपुर गाँव एक बोरा आलू ले जाने के लिए रिजर्व किया था। आरोपी सूरेश लोहरा मृतक के टेम्पू पर रिर्जव कर फतेहपुर गाँव के लिए निकला तथा टेम्पू के पीछे पीछे अभियुक्त विशेश्वर लोहरा स्कूटी से, शिव राज लोहरा तथा जय प्रकाश लोहरा अपना-अपना बाईक से जाने लगा। रिजर्व कर ले जाने के क्रम में ग्राम गभडेया जोजोटोला के पहले सुनसान जंगल वाले रास्ते में अभियुक्तों के द्वारा टेम्पू को ओवर टेक कर टेम्पू रोककर मृतक को टेम्पू से उतार कर दवली से मार कर हत्या कर दिया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम:-

1.विशेश्वर लोहरा, उम्र करीब 32 वर्ष, पे० दशरथ लोहरा, सा०-बड़कोलमा, थाना-बुण्डू, जिला-राँची।

2.जय प्रकाश लोहरा उर्फ सिकरा उम्र करीब 30 वर्ष पिता दिगम्बर लोहरा सा० सरमाली, थाना सोनाहातु, स्थायी पता पेडाईडीह, थाना तमाङ, जिला राँची।

 

3.सुरेश लोहरा उम्र करीब 20 वर्ष पिता फागु लोहरा सा०-टिम्पुर, थाना तमाड।

4.शिवराज लोहरा, उम्र करीब 26 वर्ष, पे० दशरथ लोहरा, सा०-बड़कोलमा,थाना-बुण्डू, जिला राँची।

दिल्ली के 40 स्कूलों में बम की धमकी: 30 हजार डॉलर की मांग

नई दिल्ली:दिल्ली में सोमवार सुबह कई स्कूलों को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इस धमकी में 30 हजार डॉलर की मांग की गई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रभावित स्कूलों में मदर मैरी स्कूल, कैम्ब्रिज ब्रिटिश स्कूल, सलवान पब्लिक स्कूल और कैम्ब्रिज स्कूल शामिल हैं।

सुरक्षा उपाय

धमकी मिलने के बाद, सभी स्कूलों ने एहतियात बरतते हुए बच्चों को घर भेजने का निर्णय लिया। प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस और बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया।

तलाशी अभियान

सुरक्षा बलों ने सभी प्रभावित स्कूलों में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। डॉग स्क्वॉड भी घटनास्थल पर मौजूद है, ताकि किसी भी संभावित खतरे का तुरंत पता लगाया जा सके।

निष्कर्ष

इस घटना ने छात्रों और अभिभावकों के बीच चिंता का माहौल बना दिया है। प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए सुरक्षा उपायों को बढ़ा दिया है और सभी संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ धमकी मामला: बेटी के बॉयफ्रेंड को फंसाने के लिए पिता ने रची थी साजिश, गिरफ्तार

रांची।रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ को जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दिल्ली पुलिस ने रांची पुलिस के सहयोग से इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच में खुलासा हुआ है कि कांके थाना क्षेत्र निवासी मिनाजुल नामक व्यक्ति ने अपनी बेटी के बॉयफ्रेंड मोईज को फंसाने के लिए उसके नाम से सिम कार्ड का इस्तेमाल कर संजय सेठ को धमकी भरा मैसेज भेजा था।

कैसे रची गई साजिश

पुलिस के अनुसार, मिनाजुल की बेटी का मोईज नामक युवक से प्रेम संबंध था, जिससे मिनाजुल नाराज था। मोईज ने अपनी प्रेमिका को एक मोबाइल और अपने नाम से एक सिम कार्ड दिया था। इस स्थिति का फायदा उठाते हुए मिनाजुल ने अपनी बेटी के मोबाइल से संजय सेठ को धमकी भरा मैसेज भेजकर मोईज को फंसाने की साजिश रची।

दिल्ली पुलिस जांच के लिए पहुंची रांची

दिल्ली पुलिस की एक टीम इस मामले की जांच के लिए रांची पहुंची। शनिवार को टीम ने कांके थाना क्षेत्र के होचर में जाकर जांच की। संजय सेठ को अज्ञात अपराधियों द्वारा ‘लाल सलाम’ संदेश के साथ धमकी दी गई थी। संदेश में उनसे 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी और न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी।

पुलिस को सूचना मिलते ही मामला गंभीरता से लिया गया और झारखंड डीजीपी को भी इस घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने मिनाजुल को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

झारखंड में बदला मौसम का मिजाज: कई इलाकों में बारिश के आसार, येलो अलर्ट जारी

रांची।झारखंड में साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से मौसम का मिजाज बदल गया है। राज्य के कई इलाकों में हल्की बारिश हो रही है या बारिश होने की संभावना जताई गई है। रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 9 दिसंबर को उत्तर-पश्चिमी झारखंड को छोड़कर राज्य के बाकी हिस्सों में बारिश के आसार हैं।

वज्रपात की चेतावनी और येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने गढ़वा, लातेहार, पलामू और चतरा जिलों में वज्रपात होने की संभावना को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

तापमान का हाल और कोहरे की संभावना

मंगलवार को राज्य में अधिकतर समय आसमान में बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह के समय हल्का कोहरा भी छा सकता है, जिससे दृश्यता कम हो सकती है।

ठंड बढ़ने की संभावना

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 11 दिसंबर से मौसम साफ रहेगा, लेकिन 15 दिसंबर के बाद से ठंड और अधिक बढ़ने की संभावना है। राज्यवासियों को आगामी ठंड के मौसम को ध्यान में रखते हुए गर्म कपड़ों की व्यवस्था करने की सलाह दी गई है।

 

जनमुद्दों पर सड़क से सड़क तक मुखर रहेगी भाजपा…बाबूलाल मरांडी

संगठन महापर्व में विधायक गण बढ़ चढ़कर योगदान दें

रांची।भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज पार्टी के नव निर्वाचित विधायक दल की बैठक प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय,प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित विधायक सीपी सिंह,नवीन जायसवाल,राज सिन्हा,नीरा यादव,अमित कुमार यादव,मनोज यादव,रौशनलाल चौधरी,प्रदीप प्रसाद, कुमार उज्जवल,नागेंद्र महतो,मंजू कुमारी,रागिनी सिंह,शत्रुघ्न महतो,पूर्णिमा साहू, देवेंद्र कुंवर,आलोक चौरसिया,शशिभूषण मेहता,प्रकाश राम,सत्येंद्र तिवारी उपस्थित रहे।

नव निर्वाचित विधायक गण को प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ,कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय एवं संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया।

बैठक के बाद मीडिया ब्रीफिंग करते हुए प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा विधायक पार्टी के चेहरा होते हैं। उन्हें जनता की अपेक्षाओं पर भी खरा उतरना है साथ ही जनमुद्दों पर सदन से सड़क तक संघर्ष भी करना है।

कहा कि भाजपा विधायक गण एक सशक्त प्रतिपक्ष की भूमिका निभाएंगे।
कहा कि प्रथम सत्र तो संवैधानिक प्रक्रियाओं की पूरा करने में ही पूरा होगा ।

कहा कि भाजपा राज्य के विकास के मुद्दों पर सरकार को बाध्य करती रहेगी। राज्य में विकास के साथ विधि व्यवस्था,बेरोजगारी,महिला सम्मान, भ्रष्टाचार पर सड़क से सदन तक लड़ेगी।

कहा कि पार्टी के विधायकगण की भूमिका संगठन पर्व में भी महत्वपूर्ण है। सभी विधायक गण अपनी भागीदारी बढ़ चढ़ कर सुनिश्चित करें।

कॉफी विद एसडीएम: झारखंड के इस जिले के आम लोग कॉफी पर किए जाएंगे आमंत्रित

गढ़वा: गढ़वा के सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ‘कॉफी विद एसडीएम’ साप्ताहिक कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे. इसके जरिए वे हर सप्ताह अलग-अलग समूह को कॉफी पर आमंत्रित करेंगे और संवाद के साथ गढ़वा की बेहतरी के लिए सुझाव भी मांगेंगे. इसी बुधवार (सुबह 11-12 बजे) से इसकी शुरुआत की जा रही है. पेंशनर समाज के लोग आमंत्रित किए जाएंगे.

गढ़वा के सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने प्रशासनिक निर्णय में सामाजिक सहभागिता बढ़ाने के लिए एक अनोखी पहल की है. उन्होंने ‘कॉफी विद एसडीएम’ साप्ताहिक कार्यक्रम शुरू करने की योजना बनायी है. इसके तहत वे हर सप्ताह किसी समूह के सदस्यों को अपने यहां कॉफी पर आमंत्रित करेंगे और उस समूह से जुड़ी समस्याओं और शिकायतों के अलावा प्रशासनिक व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में उनसे सुझाव भी मांगेंगे.

एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि साप्ताहिक कार्यक्रम कॉफी विद एसडीएम में हर सप्ताह समाज के अलग-अलग समूह जैसे कभी पेंशनर समाज के लोगों को, कभी व्यवसायियों को, कभी छात्रों को, कभी किसानों को, कभी असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को तो कभी पंचायत प्रतिनिधियों समेत अन्य समूह को इस साप्ताहिक कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाएगा.

आज का राहुकाल

आज का राहुकाल दिन में ०७::३५ मिनट से ०८::५६ मिनट तक