Home Blog Page 900

पदभार सम्भालते ही स्वास्थ मंत्री डॉ इरफ़ान अंसारी ने की बड़ी घोषणा

राँची । सोमवार को स्वास्थ्य मंत्री का कार्यभार संभालने के पहले ही इरफान अंसारी ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि निजी अस्पताल में इलाज के दौरान यदि किसी मरीज की मौ*त होती है तो बिना बिल चुकाए शव परिजनों को सौंपना होगा. ऐसा नहीं करने वाले अस्पताल संचालकों पर कार्रवाई होगी. मंत्री का पदभार संभालने के बाद उनकी यह पहली प्राथमिकता होगी। इतना ही नहीं निजी अस्पतालों के मनमाने रवैये पर लगाम लगाने का काम करेंगे।मंत्रालय की ओर से डीसी और एसपी को पत्र भेजा जाएगा।

निजी अस्पताल को चाहे जितना भी नुकसान हो, उसे वहन करना होगा। पहले अस्पताल का बिल चुकाएं, फिर शव दें, हम इसे कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था पर मंत्री डॉ अंसारी ने कहा कि झारखंड के सभी सरकारी अस्पतालों को दिल्ली से बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा. सरकारी अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को हर तरह की सुविधा मुहैया कराई जाएगी.यह बातें उन्होंने धनबाद के गोविंदपुर फकीरडीह चौक पर कही. इसके बाद जामताड़ा पहुंचने पर मंत्री ने कहा “जामताड़ा स्वास्थ्य विभाग में कई ऐसे लोग हैं जो फर्जी डिग्री लेकर काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जो लोग फर्जी डिग्री लेकर काम कर रहे हैं, उन पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी और उन्हें जेल भी भेजा जाएगा. उन्होंने कहा है कि स्थानीय बेरोजगार युवाओं को स्वास्थ्य विभाग में काम करने का मौका दिया जाएगा ।

गुमला में भालुओं के हमले में महिला जख्मी, हालत गंभीर

गुमला: झारखंड के गुमला जिले में भालुओं ने एक महिला पर हमला कर दिया. इससे वह जख्मी हो गयी. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जंगल में लकड़ी चुनने के दौरान भालुओं ने उस पर हमला किया था. फॉरेस्टर किशोर कुमार ने घायल महिला को इलाज के लिए दस हजार रुपए उसकी पुत्री अमिका कुमारी को दी.
भालुओं ने कब किया अटैक
बिशुनपुर थाना क्षेत्र के चापाटोली निवासी 40 वर्षीया पोको देवी पर दो भालुओं ने अचानक हमला कर दिया. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. महिला का सदर अस्पताल गुमला में इलाज चल रहा है. रविवार की सुबह वह अपने बेटे के साथ लकड़ी चुनने जंगल गयी थी. इसी दौरान भालुओं ने उस पर हमला कर दिया. वन विभाग की ओर से दस हजार की आर्थिक मदद दी गयी है.

झारखंड विधानसभा सत्र को लेकर सत्ता पक्ष की बैठक, बनी रणनीति

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास में आज सत्ता पक्ष के मंत्री एवं विधायक दल की बैठक हुई. बैठक में 09 दिसम्बर से 12 दिसम्बर तक होनेवाले विधानसभा सत्र की तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया.

झारखंड के मंत्री संजय प्रसाद यादव पहुंचे पटना, आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का लिया आशीर्वाद

रांची: झारखंड के श्रम मंत्री संजय प्रसाद यादव ने पटना जाकर राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव से मुलाकात की और मार्गदर्शन लिया. उन्होंने झारखंड के हित में बेहतर कार्य करने की सलाह दी. लालू प्रसाद यादव ने उन्हें गरीबों की तकदीर बदलने के लिए काम करने को कहा. उन्होंने कहा कि विरोधियों को विकास कार्यों से जवाब दें. गांव-गांव जाकर गरीबों के दु:ख-दर्द को समझें और उनकी समस्याओं को गंभीरता से लेकर समाधान करें.
झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने बताया कि श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग और उद्योग मंत्री संजय प्रसाद यादव ने पदभार संभालने के बाद पटना जाकर आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया.

Jharkhand DGP: अनुराग गुप्ता ने चाईबासा में नक्सल अभियान की समीक्षा की

चाईबासा: झारखंड के नए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता रविवार को चाईबासा पहुंचे, जहां उन्होंने नक्सल विरोधी अभियानों और पुलिसिंग व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने चाईबासा के एसपी, डीआईजी समेत अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों, सरेंडर पॉलिसी और विधि-व्यवस्था से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की।
डीजीपी गुप्ता ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि नक्सल उन्मूलन अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सरेंडर पॉलिसी को कारगर तरीके से लागू करने और माओवादियों को मुख्यधारा में लाने के प्रयास तेज करने को कहा।
यह दौरा डीजीपी की उस रणनीति का हिस्सा है, जिसमें राज्य के नक्सल प्रभावित जिलों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने का लक्ष्य रखा गया है। डीजीपी ने अधिकारियों से कहा कि अभियान के दौरान सुरक्षा बलों की सतर्कता और सामरिक तैयारियों में कोई कमी नहीं होनी चाहिए।
गौरतलब है कि झारखंड में नई सरकार के गठन के बाद अनुराग गुप्ता को राज्य के पुलिस महानिदेशक के पद पर नियुक्त किया गया है। पदभार ग्रहण करने के बाद से ही वे नक्सल उन्मूलन और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सक्रियता से काम कर रहे हैं।

मध्यप्रदेश में 2 सगी बहनों से रेप, ट्यूशन टीचर ने किया दुष्कर्म!

मध्यप्रदेश: राज्य में लगातार रेप की खबरें सामने आती है. अब एक बार फिर राजधानी भोपाल से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. जहां 2 सगी बहनों को दरिंदगी का शिकार बनाया गया है. ट्यूशन टीचर पर रेप का आरोप है. पीड़िताओं की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और ट्यूशन टीचर की तलाश में जुट गई है.बता दें कि यह मामला छोला थाना क्षेत्र का है. जहां ट्यूशन टीचर पर आरोप है कि उसने 14 साल की नाबालिग और 20 साल की युवती से दरिंदगी की है. दोनों बहनों ने घर पहुंचकर परिजनों को आप-बीती बताई. इसके बाद परिजन दोनों पीड़िता को लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई.
शिकायत के आधार पर पुलिस ने ट्यूशन टीचर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है. वहीं पीड़िताओं को मेडिकल के लिए अस्पताल भिजवाया गया है. फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले में FIR दर्ज कर ट्यूशन टीचर की तलाश कर रही है.

ज्वेलरी शॉप में चोरी, 4-5 लाख के गहने गायब

रांची : घाघरा थाना से महज 200 मीटर की दूरी पर स्थित मां जगदंबा ज्वेलर्स में शटर तोड़कर चोरों ने करीब 4-5 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहनों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद व्यापारियों और स्थानीय लोगों में भय और रोष का माहौल बन गया है।

चोरी की सूचना पर पहुंची पुलिस

दुकान मालिक जितेंद्र सोनी को सुबह इस चोरी की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही घागरा थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की गहन छानबीन शुरू की। पुलिस ने जल्द से जल्द चोरों का सुराग लगाने का दावा किया है। पुलिस टीम इस मामले में सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और चोरी में शामिल लोगों को पकड़ने के लिए छानबीन तेज कर दी है। पुलिस ने कहा है कि चोरों को जल्द सलाखों के पीछे किया जाएगा और घटना की जांच पूरी तरह से की जा रही है।

पश्चिमी सिंहभूम में उग्रवाद के खिलाफ ग्रामीणों का सबसे बड़ा जन आंदोलन

गुदड़ी-गोइलकेरा क्षेत्र में 15 हजार से अधिक ग्रामीण तीर-धनुष और पारंपरिक हथियार लेकर उतरे, एक उग्रवादी मारा गया

पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुदड़ी-गोइलकेरा इलाके में पीएलएफआई उग्रवादियों के खिलाफ ग्रामीणों ने अब तक का सबसे बड़ा जन आंदोलन छेड़ दिया है। करीब 100 गांवों के 15,000 से अधिक ग्रामीण तीर-धनुष, तलवार और पारंपरिक हथियारों से लैस होकर सड़क पर उतर आए हैं। चार दिनों से जारी इस आंदोलन में ग्रामीणों ने ‘ऑपरेशन सेंदरा’ नामक अभियान शुरू किया है, जिसमें पहाड़ी क्षेत्र के 40 किमी के दायरे में उग्रवादियों की तलाश की जा रही है।

एक उग्रवादी ढेर, पांच की तलाश जारी
अभियान के दौरान ग्रामीणों ने पीएलएफआई के ग्रुप लीडर मेटा टाइगर को तीर से मार गिराया है। हालांकि, इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मेटा टाइगर उग्रवादी शनिचर सुरीन का भतीजा था। ग्रामीण पांच अन्य उग्रवादियों की तलाश कर रहे हैं। चर्चा है कि इनमें से चार को ग्रामीणों ने मार गिराया है, मगर इस पर भी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

बालू के अवैध कारोबार से भड़का आक्रोश
यह जन आंदोलन बालू के अवैध धंधे को लेकर शुरू हुआ। 24 नवंबर 2024 को उग्रवादियों ने गिरू गांव के बिनोद तांती और घनसा टोपनो की हत्या कर दी थी। इसके दो दिन बाद 26 नवंबर को भरडीहा बाजार में सेंरेगदा के नमन लोमगा को भी मौत के घाट उतार दिया गया। पुलिस की निष्क्रियता से नाराज ग्रामीणों ने अपने पारंपरिक हथियार उठा लिए और उग्रवादियों के खिलाफ सेंदरा अभियान छेड़ दिया।

सख्त नियम और अघोषित कर्फ्यू
आंदोलन के दौरान हर गांव से दो लोगों का अभियान में शामिल होना अनिवार्य कर दिया गया है। जो ग्रामीण भाग नहीं लेंगे, उनसे जुर्माना वसूला जाएगा और उनका सामाजिक बहिष्कार भी हो सकता है। बाहरी लोगों की एंट्री, मोबाइल और कैमरे का इस्तेमाल प्रतिबंधित कर दिया गया है। केवल शिक्षकों को स्कूल आने-जाने की अनुमति है।

पुलिस का सहयोग और कार्रवाई
पुलिस ने आंदोलन को गंभीरता से लेते हुए गोइलकेरा, गुदड़ी और आनंदपुर थानों की टीमों को तैनात कर दिया है। एसपी आशुतोष शेखर ने कहा, “ग्रामीणों द्वारा उग्रवादियों के खिलाफ सेंदरा अभियान चलाए जाने की जानकारी मिली है। पुलिस टीमें लगातार इलाके में जांच कर रही हैं।”

पृष्ठभूमि और उग्रवादी गिरोह की स्थिति
गुदड़ी इलाके में कोयल नदी के बालू घाटों से लेवी वसूली कर पीएलएफआई उग्रवादी आर्थिक लाभ उठाते थे। हालांकि, दिनेश गोप की गिरफ्तारी और उनके कई साथियों के मारे जाने के बाद गिरोह कमजोर हो गया था। 1 दिसंबर 2024 को एरिया कमांडर राडूंग उर्फ लंबू को पुलिस ने एक मुठभेड़ में मार गिराया था।

ग्रामीणों के इस ऐतिहासिक आंदोलन ने उग्रवादियों के खिलाफ एक मजबूत संदेश दिया है और क्षेत्र में शांति स्थापित करने की उम्मीद जगाई है।

बीजापुर के बासागुड़ा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हत्या, शव के पास मिले नक्सली पर्चे

छत्तीसगढ़:बीजापुर के बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में एक महिला की हत्या कर दी गई. महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद पर काम करती थी. महिला के शव के पास माओवादी संगठन मद्देड़ एरिया कमेटी के पर्चे भी मिले हैं. ASP चंद्रकांत गवर्णा ने इसकी पुष्टि की है.
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हत्या: बासागुड़ा के तिम्मापुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हत्या हुई है. आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का नाम लक्ष्मी पद्दम है. जिस जगह ये घटना हुई है वो इलाका CPRF कैंप से 1 किलोमीटर की दूरी पर है. महिला की उम्र 45 वर्ष है, उसके पति की मृत्यु हो चुकी है.

शव के पास मिले नक्सलियों के पर्चे, मुखबिरी का आरोप: बताया जा रहा है कि महिला को पहले घर से उठाया गया. उसके बाद हत्या कर उसके शव को घर के आंगन में डाल दिया गया. शव के पास माओवादी संगठन मद्देड़ एरिया कमेटी का पर्चा भी मिला है. जिसमें मृत महिला पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाकर हत्या करने की बात लिखी गई है. फिलहाल बासागुड़ा थाना पुलिस शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है.

महिला की हत्या की सूचना मिली है. हमारी टीम मौके पर पहुंची है. मामले की जांच की जा रही है: मनोज कौशिक, बासागुड़ा थाना प्रभारी

बीजापुर में दो पूर्व सरपंच की हत्या: इससे पहले गुरुवार को बीजापुर के भैरमगढ़ और नैमेड़ में दो पूर्व सरपंच की हत्या नक्सलियों ने की. नक्सलियों ने पहले दोनों सरपंच का अपहरण किया और फिर हत्या कर शव गांव के पास फेंक दिया. शव के पास नक्सलियों ने पर्चे भी फेंके. जिनमें नक्सलियों ने भाजपा से जुड़े होने के कारण हत्या करने की बात लिखी.

भंडरा प्रखंड में पझरी पहाड़ ऐतिहासिक है और बिहार डायरीज सहित कई एल्बम की सूटिंग हो चुकी है

प्राकृतिक सौन्दर्य और सुंदरता के कारण पर्यटको को खूब पसंद आ रहा है

सेल्फी पॉइंट के लिए प्रसिद्ध है पझरी पहाड़, जो एकदम सपाट पहाड़ है बॉलीबुड की पसंद है

लोहरदगा: जिले के भंडरा पझरी पहाड़ अपनी प्राकृतिक सौंदर्य से जाना जाता है। यहां की सुंदरता सिर्फ राज्य ही नहीं बल्कि बॉलीवुड को भी खूब भाता है। पझरी पहाड़ की सुंदरता को देख लोहरदगा से रांची या फिर नेतरहाट जाने वाले पर्यटकों को खूब पसंद आता है। यहां से गुजरने वाले लोग इसकी सुंदरता से मंत्रमुग्ध हो सेल्फी लेना नहीं भूलते। इसी वजह से इसे सेल्फी पॉइंट के नाम से भी जाना जाता है। इसके बाद भी यहां पर्यटन क्षेत्र के रुप में विकास का जो सपना लोगों ने देखा था, ओ सपना अबतक पूरा नहीं हो सका है। हालांकि पझरी पहाड़ में दो वर्ष पूर्व कला एवं संस्कृति मद से एक करोड़ की लागत से पहाड़ की तलहटी पर चढ़ने के लिए सीढ़ी, रेलिंग, शौचालय व पर्यटकों के लिए शेड तो बनाया गया है, परंतु यहां के शौचालय में ताला लटका रहता है। इससे दूर-दराज से पहुंचने वाले पर्यटकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बिटपी के एतवा उरांव कहते है कि पर्यटक स्थल के रुप में जो विकास होना था, वैसा विकास अबतक नहीं हुआ है। पझरी पहाड़ में पर्यटकों के लिए शौचालय बना है। बोरिंग भी हुआ है, परंतु बिजली नहीं रहने के कारण शौचालय बंद रहता है। इससे पर्यटकों को परेशानी होती है। बिजली व्यवस्था बहाल करने को लेकर ग्रामीण बिजली विभाग से मुलाकात भी किए थे, परंतु समस्या का समाधान नहीं हुआ। साथ ही उन्होंने बताया कि इन दिनों यहां शरारती तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। साथ ही सीढ़ी में लगाया गया रेलिंग को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया है।

(पझरी पहाड़ में एल्बम की हुआ है सूटिंग बिहार डायरीज) :

(बॉक्स 🙂 भंडरा प्रखंड के लोहरदगा-चट्टी मुख्य पथ पझरी गांव के समीप पझरी पहाड़ में बिहार के जाबांज आईपीएस अधिकारी अमित लोढ़ा पर आधारित वेब सीरीज बिहार डायरीज़ की शूटिंग भी यहां हुई थी। जिसमें हेलीकॉप्टर से मुख्यमंत्री का आगमन का शूट के अलावे उग्रवादी और पुलिस के बीच मुठभेड़ की शूटिंग भी इसी पहाड़ में किया गया था। अमित लोढ़ा द्वारा एक भयावह गिरोह के सरगना सामंत प्रताप की रोमांचक गिरफ्तारी का ज्वलंत विवरण है। वह क्षेत्र में सैकड़ों लोगों के क्रूर नरसंहार, वसूली, अपहरण जैसे अनगिनत अपराधों के लिए कुख्यात था। बिहार के एक सुस्त पिछड़े हुए कस्बे शेखपुरा में, अमित के पुलिस अधीक्षक पद पर कार्यालय के दौरान, रोंगटे खड़े करने वाली कहानी, जो अपराधी का पीछा करते हुए तीन राज्यों की सीमाओं में फैल गई थी। कैसे अमित अपने पेशेवर चुनौतियों का सामना करते हुए अपनी अंदरूनी आशंकाओं को नियंत्रित करते है। इसके अलावे बॉलीवुड के लव स्ट्रीट वेव सीरीज, नागपुरी एल्बम की शूटिंग हो चुकी है। जिसमें कई नामचीन हस्तियां यहां शूटिंग कर चुके है।