Patna| 30 जुलाई 2026: बिहार की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी राज्य सरकार ने आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका के 22,891 पदों पर सीधी भर्ती को मंजूरी दे दी है। यह फैसला 29 जुलाई को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया।
कुल 22,891 पदों पर होगी भर्ती
नई मार्गदर्शिका को मंजूरी मिलने के बाद खाली पदों को भरा जाएगा।
नोट: यह भर्ती केवल महिला अभ्यर्थियों के लिए है। लंबे समय से खाली पड़े पदों पर नियुक्ति से आंगनबाड़ी सेवाओं को मजबूती मिलेगी।
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
1. सेविका पद:
- योग्यता: इंटर / 12वीं पास
- आयु: 18 से 35 वर्ष
2. सहायिका पद:
- योग्यता: मैट्रिक / 10वीं पास
- आयु: 18 से 35 वर्ष
छूट: आरक्षित वर्ग की महिलाओं को सरकारी नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी।
सबसे जरूरी नियम – सिर्फ स्थानीय निवासी
इस भर्ती का सबसे अहम नियम है “वार्ड निवासी”।
नियम: आवेदिका को उसी वार्ड की स्थायी निवासी होना अनिवार्य है। आप सिर्फ अपने वार्ड के आंगनवाड़ी केंद्र के लिए ही आवेदन कर सकेंगी। दूसरे वार्ड या क्षेत्र की महिलाएं इसके लिए योग्य नहीं होंगी।
आवेदन प्रक्रिया कब से?
फिलहाल कैबिनेट से मंजूरी मिल चुकी है। डिटेल्ड नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह है कि वे जाति, निवास, 10वीं-12वीं के प्रमाण पत्र पहले से तैयार रखें।



