नई दिल्ली :फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ी लियोनल मेसी भारत दौरे पर आ रहे हैं, कल से उनका ‘द गोट टूर’ शुरू होने जा रहा है… इस दौरान फैंस को उनसे मिलने और साथ में फोटो खिंचवाने का मौका मिलेगा….लेकिन इसके लिए उन्हें लाखों रुपए खर्च करने होंगे। मेस्सी का द गोट टूर देश के चार प्रमुख शहरों कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली में होगा, यह मौका मेसी के भारतीय फैंस के लिए किसी सपने के सच होने से कम नहीं है. फैंस के लिए ‘मीट एंड ग्रीट’ सेशन रखा है जिसमें लोग मेसी से हाथ मिला सकते हैं… उनके साथ फोटो खिंचा सकते हैं लेकिन इस सपने की कीमत भी सपनों जैसी ही है. सिर्फ एक फोटो और मुलाकात के लिए 10 लाख चुकाने होंगे..जबकि VIP और प्रीमियम पैकेज 95 लाख रुपये देने होंगे। कोलकाता में मेसी के जोरदार स्वागत के लिए जबरदस्त तैयारी चल रही है. लेक टाउन में मेसी की 70 फीट ऊंची भव्य मूर्ति तैयार कर ली गई है..जिसका वो अनावरण करेंगे। मेसी के हैदराबाद आने की खबर से फैंस काफी उत्साहित हैं. हैदराबाद में मेसी राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में एक फुटबॉल मैच में हिस्सा लेंगे, जिसमें तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भी इस मैच में खेलेंगे
“क्या फायदा है मेसी के भारत दौरे का?”
भारतीय फैंस के लिए लाइफटाइम मौका
मेसी जैसे दिग्गज खिलाड़ी से मिलना, फोटो लेना य उन्हें सामने खेलते देखना बहुतों के लिए सपना होता है। 14 साल बाद ये मौका मिल रहा है—जो फैंस के लिए बहुत बड़ा अनुभव होगा।
भारत में फुटबॉल को बढ़ावा
मेसी का आना भारत में फुटबॉल की पॉपुलैरिटी को और बढ़ाएगा। बच्चों और युवाओं में फुटबॉल के प्रति जोश और बढ़ेगा। शहरों को पर्यटन और बिज़नेस का फायदा मेसी के फैंस देशभर से इन शहरों में आएंगे—जिससे: होटल , ट्रैवल , शॉपिंग , लोकल बिज़नेस
भारत की ग्लोबल ब्रांडिंग मेसी दुनिया के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों में से हैं। उनका भारत आना अंतरराष्ट्रीय मीडिया में बड़ी खबर बनेगी—जिससे भारत की स्पोर्ट्स इमेज भी मजबूत होगी।
मेसी के भारत दौरे के नुकसान (Nuksan) भी हैं।
टिकट और मीट–एंड–ग्रीट की 10 लाख रुपये सिर्फ फोटो और मुलाकात के लिए — आम लोगों की पहुंच से बाहर। VIP पैकेज 95 लाख रुपये तक—ये इवेंट अमीर लोगों तक सीमित हो जाएगा।
पैसे की बर्बादी की आलोचना
कई लोग कह रहे हैं कि इतनी बड़ी रकम किसी विदेशी खिलाड़ी को देने से बेहतर है कि , स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर भारतीय फुटबॉल गरीब खिलाड़ियों पर खर्च होता।
निष्कर्ष: मेसी का ‘द गोट टूर’ भारतीय फैंस के लिए सपना ज़रूर है, लेकिन ये सपना सिर्फ़ उन 0.001% लोगों का सच होगा जो 10 से 95 लाख रुपये एक फोटो और हाथ मिलाने के लिए चुका सकते हैं। बाकी करोड़ों फैंस सिर्फ़ सोशल मीडिया पर मूर्ति का उद्घाटन, स्टेडियम के बाहर भीड़ और न्यूज़ देखकर ही खुश हो लेंगे। लखनऊ, हैदराबाद, मुंबई, कोलकाता में जोरदार स्वागत होगा, 70 फीट की मूर्ति बनेगी, CM खेलेगा – पर असली सवाल ये है: क्या फुटबॉल का जादू अब सिर्फ़ अमीरों के लिए रह गया है? मेसी आएँगे, हँसेंगे, फोटो खिंचवाएँगे और चले जाएँगे – लेकिन जो पैसा खर्च होगा, वो यहाँ की अर्थव्यवस्था में नहीं, विदेशी इवेंट कंपनी के खाते में जाएगा। फिर भी एक बात पक्की है – 2025 में मेसी को ज़मीन पर देखने का मौक़ा मिलना अपने आप में इतिहास है। बस ये इतिहास लिखने की क़ीमत थोड़ी ज़्यादा है।



