Top 5 This Week

Related Posts

पश्चिम चंपारण के मझौलिया थाना क्षेत्र में दहेज के लिए एक गर्भवती महिला की हत्या -फंदे का नाटक

वाराणसी: मझौलिया थाना के रमपुरवा महनवा पंचायत के महनवा वार्ड संख्या 14 में दहेज के लिए चार माह की गर्भवती विवाहिता की हत्या कर ससुराल वाले फरार हो गए हैं। घटना बुधवार की देर शाम की है।मृतका की पहचान रमपुरवा महनवा पंचायत के महनवा वार्ड संख्या 14 निवासी मेघु साह की पत्नी गुड़िया देवी (25) के रुप में हुई है। मृतका दो बच्चों की मां थी।

थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि दो मंजिला मकान के एक कमरे में शव मिला है। गुरुवार को जीएमसीएच में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजन दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगा रहे है। प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इधर, जीएमसीएच में शव का पोस्टमार्टम कराने आए नरकटियागंज के धुमनगर चौक निवासी मृतका के छोटे भाई नीरज कुमार व रवि कुमार ने बताया कि गुड़िया की शादी 2021में मेघु साह से हुई थी। मेघु राज मिस्त्री का काम करते है।

Hero Image

बुधवार की दोपहर गुड़िया के पड़ोस में रहने वाले लोगों ने ने फोन कर घटना की सूचना दी। परिजनों ने आरोप लगाया कि विवाह के समय 2.80 लाख रुपये नकद और सोने का चेन और अंगूठी का वादा किया गया था।

नगदी में कुछ राशि कम पड़ गई थी। इसके लिए ससुरालवाले गुड़िया को हमेशा प्रताड़ित करते थे। गुड़िया के पिता राजू साह ने आरोपी लगाया कि बुधवार की शाम करीब 6 बजे सास ससुर और देवर ने गला दबाकर हत्या कर दी और घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पंखे से लटका कर फरार हो गए।

दो दिन पहले विदाई कराने पहुंचे थे विवाहिता के दोनों भाई

गुड़िया देवी के छोटे भाई नीरज कुमार व रवि कुमार ने बताया कि दो दिन पहले नौ दिसंबर को वे दोनों गुड़िया के ससुराल महनवा डुमरी गए हुए थे। उनलोगों ने गुड़िया को विदा करने के लिए ससुराल वालों से आग्रह किया था।

ससुराल वाले उसे विदा नहीं कर रहे थे और बोल रहे थे कि दहेज का बकाया पैसा लाओ तो विदा करेंगे। उसके बाद वे लोग वहां से वापस घर लौट आए। बुधवार को उसकी हत्या कर दी और घर छोड़कर सभी फरार हो गए।

मेघु साह की हुई थी तीसरी शादी

मेघु साह की यह तीसरी पत्नी थी। 2017 में मेघु साह कमाने के लिए जलंधर गया था। वहां एक बच्चे की मां के शादी कर लिया था। करीब एक साल विवाहिता उसके साथ रही। उसके बाद वह भाग गई। फिर 2019 में मझौलिया के सेनुवरिया में दूसरी शादी की।

दूसरी पत्नी भी करीब दस माह के आसपास इसके घर रही। परिजनों की प्रताड़ना से तंग आकर भाग गई और दूसरी शादी कर ली। 2021 में मेघु ने तीसरी शादी नरकटियागंज के धुमनगर चौक निवासी राजू साह की बेटी गुड़िया से की थी।

PRAGATI DIXIT
Author: PRAGATI DIXIT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles